फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 8 मई: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Fri, 08 May 2020 12:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 8 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1
कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन पैसे की आमदनी अच्छी होगी। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात खुलकर बताएं।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
गाड़ी को संभालकर चलाएं, वरना दुर्धटना हो सकती है। आज कुछ काम आसानी से निपट जाएंगे, तो वहीं कुछ काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला

4 of 10
number
मूलांक - 3
आज आप कुछ पुरानी बातों पर गौर करेंगे। समय से दवा लेते रहें, वरना तबीयत ज्यादा बिगड़ जाएगी। नौकरी वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इसका उपाय भी जल्द मिल जाएगा। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा।
अंक – 5
शुभ रंग – ब्राउन
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4 
आज आपके काम की तारीफ होगी। आपका समय अच्छा रहेगा। अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं। शादी-शुदा लोगों के लिए समय थोड़ा कष्टदायक रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर आपस में विवाद हो सकता है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
आज आप बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएं। शाम को कुछ साथियों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन अपने भविष्य के योजना के बारे में किसी को न बताएं। परिवार में कुछ सामान के खरीदारी को लेकर विवाद हो सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाइट ग्रीन 
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
आज आपका दिन अच्छा है, कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपका परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। साथ ही जीवनसाथी से कुछ सरप्राइज मिल सकता है। बच्चों के साथ कुछ  वक्त बिताएं।
शुभ अंक -10
शुभ रंग – ग्रीन

8 of 10
number
मूलांक - 7
आज आप काम के दौरान कुछ नए दोस्तों से मिल सकते हैं। पूरा दिन हंसी-खुशी बीतेगा। इसके अलावा पैसा बचाने के लिए यह समय सही है। घर परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ बात बिगड़ सकती है, आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ – 18
शुभ रंग-वायलेट

9 of 10
number
मूलांक – 8
आज का दिन आपके लिए शुभ है। परीक्षा का रिजल्ट बेहतरीन आएगा। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उसके मनपसंद का खाना बना सकते हैं। जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
कुछ मानसिक परेशानी रहेगी, जिससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। गलत बातों को सोचना बंद करें और सिर्फ सकारात्मक बातों पर ही ध्यान दें। ऐसा करना आपके लिए सही साबित होगा। आपका साथी आपका पूरा ख्याल रखेगा।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – आसमानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें