Ank Jyotish Numerology Prediction 9 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
मूलांक – 1
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। सरकारी काम बनेंगे। विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। अगर व्यापार में कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका भी फैसला हो जाएगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
3 of 10
number
मूलांक - 2
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बनते नजर आ रहे हैं। प्रयत्न करते रहें। बहन के साथ आज खूब बनेगी। बेटी के भविष्य के लिए आज आप कुछ निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – फिरोजी
4 of 10
number
मूलांक - 3
इस समय चिंता के कारण आपके ऊपर नकारात्मकता हावी हो सकती है। पैरों की तकलीफ बढ़ सकती है। घर में विवाद हो सकता है। पिता पुत्र में आपसी अनबन रहेगी। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
number
मूलांक - 4
आज दिखावे से बचें। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भाई से मदद मिल सकती है। लघु उद्योग, मशीनरी, डाक्टरों के लिये दिन उत्तम है। शेयर सट्टे में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
6 of 10
number
मूलांक - 5
आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। हडि्डयों में दर्द रह सकता है। आज आप सतर्क रहें, घर में चोरी भी हो सकती है। किसी पर विश्वास न करें। परिवार में तकरार रहेगी। मन को शांत रखें। मंदिर जरूर जाएं।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन
7 of 10
number
मूलांक - 6
पति-पत्नी में विवाद उत्पन्न हो सकता है। आज क्रोध न करें, अन्यथा आप अपना स्वयं नुकसान कर लेंगे। काम-काज में उतार चढ़ाव रहेगा। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। आज सचेत रह कर अपने कार्य को करें।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – गहरा लाल
8 of 10
number
मूलांक - 7
भाग्य आपके पक्ष में है। अपने बच्चों से दोस्ताना रिश्ता रखें। आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। जिसके कारण आप गौरान्वित महसूस करेंगे। नौकरी की प्रतियोगिता के परिणाम आपके अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – खाकी
9 of 10
number
मूलांक - 8
आज नए संबंध बनेगें, जो आगे चलकर आपके लिए लाभकारी होगा। किसी से कहा-सुनी हो सकती है। आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आपकी मेहनत का श्रेय आपको मिलेगा। आज आपको अपने कार्यों के लिए सम्मान भी मिल सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ अंक 24
शुभ रंग – काला
मूलांक - 9
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। रियल एस्टेट में आपका रुपया अटक सकता है। बिना जाने-बूझे धन न लगाएं। अपनी माता का आशीर्वाद आपको आगे बढ़ने में सहयोग देगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नीला