Ank Jyotish Numerology Prediction 8 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
मूलांक - 1
आपके रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज मौज-मस्ती नहीं कर पाएंगें। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रखें परिवारिक रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
3 of 10
number
मूलांक – 2
सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जाएगा। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग - क्रीम
4 of 10
number
मूलांक - 3
उल्लास भरा दिन, प्रेम और रोमांस, जीवनसाथी का साथ आपके वैवाहिक जीवन को सुखद बना सकता है। वाहन या घर खरीदने के लिए दिन बड़ा ही शुभ हैं। रूके हुए काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक-5
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
5 of 10
number
मूलांक – 4
अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द होगी। प्रेम संबंधों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबधों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक – 46
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
number
मूलांक - 5
दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले आपको बेचैन कर सकते हैं। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा। परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
7 of 10
number
मूलांक - 6
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्या आ सकती है, लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें सम्भाल लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको सफलता दिलाएगा। विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। अपने हमसफर के साथ शाम का कार्यक्रम बनेगा।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – गुलाबी
8 of 10
number
मूलांक - 7
उच्च शिक्षा हेतु आवेदन भरने के लिए आज का दिन शुभ है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। हालांकि कारोबार में आपको आर्थिक नुकसान उठान पड़ सकता है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग – ग्रे
9 of 10
number
मूलांक – 8
आज आपका मन सातवें आसमान पर है। प्रियजन से जो उम्मीदें लगाए हो वह पूरी होगी। विदेश यात्रा पर जाने और नए संबंध बनने के योग हैं। आज आप चर्चा में रहेगें। कोर्ट से संबंधित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक – 27
शुभ रंग – पीला
मूलांक – 9
मन विचलित रहेगा। आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। उच्च शिक्षा में रूकावट आ सकती है जिसके कारण साथ परिवार में अशांति आ सकती है। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नारंगी