फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 8 अक्तूबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- A I J  Q Y

परिवार के लोग आपका साथ देंगे। हर तरफ खुशियों का माहौल रहेगा। आप कपड़े, गिफ्ट, आभूषण आदि की खरीदारी में व्यस्त रह सकते है। जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- B K R 

मानसिक तनाव बढ़ेगा। संपत्ति को लेकर झगड़े हो सकते है। बुद्धि और विवेक से काम लेंगे तो रूके हुए काम बन जाएंगे। प्रेमी प्रेमिका में विवाद हो सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। अपने मन को नियंत्रण में रखना होगा, वरना आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- सिलवर

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- C G L S

आज दिन ठीक नहीं है। बनते कार्यों में रूकावट आएगी। जीवनसाथी के मतभेद से नुकसान हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, गुस्सा अधिक आएगा। फालतू की बातों पर बहसबाजी न करें। यात्रा कर सकते है लेकिन फायदेमंद नहीं होगी। 
शुभ अंक- 28 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- D M T 

आज आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में ज्यादा लगेगा। व्यापारिक काम काज में नई तकनीक का प्रयोग करें, विकास आगे बढ़ेगा। परिवार में अशांति रहेगी। संपत्ति और प्रापर्टी को लेकर विवाद बढ़ सकता है। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिलेगी। 
शुभ अंक- 33 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- E H N X 

आपको परिवार का स्नेह मिलेगा। जिंदगी में कुछ अच्छा मुकाम हासिल होगा। नया वाहन खरीद सकते है। आपको नए व्यापार से लाभ होने की संभावना है। पुराना दिया हुआ उधार वसूल हो सकता है। आज आप शांति का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V W

आप अपना कार्य शांतिपूर्वक सोच समझकर करेंगे। घुटनों के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं। सरकारी कामकाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। संयम से काम लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
number
अंक- 7 
नाम अक्षर- O Z 

आज मन बहुत बेचैन रहेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी से बहस न करें वरना रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। यात्रा से व्यापार में फायदा हो सकता है। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- वायलेट  

9 of 10
number
अंक- 8 
नाम अक्षर- F P

आज आपको आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आफिस में स्टाफ के साथ विवाद हो सकता है। आपकी मुलाकात पुराने मित्र से होगी। विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है।  
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
व्यापार एवं रोजगार के लिये दिन उत्तम है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रापर्टी खरीदने के योग बन रहे है। पेट की बीमारी से इन्फेक्शन हो सकता है। आज यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। 
शुभ अंक- 4 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें