फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 4 मई को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10

अंक - 1
नाम अक्षर A I J Q Y

आज आपमें भौतिक और भावनात्मक रूप से भारी बदलाव आ सकता है। आर्थिक तौर पर तकलीफें आयेंगी। कुछ अच्छा पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। माता-पिता से संबंधों में सुधार आयेगा। मानसिक तनाव एवं शारीरिक कमजोरी की समस्या रहेगी। व्यापार की नीतियों पर पुनर्विचार करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक लगाव सार्थक सिद्ध होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला।
विज्ञापन

3 of 10

अंक 2
नाम अक्षर B K R

आज आप स्वतंत्र महसूस करेंगे। व्यापार में तरक्की के आसार है। संतान आपका कहना नहीं मानेगी, जिस कारण आप चिंतित रहेंगे। आप अपनी योजना व गतिविधियों के बारे में किसी जानकार से सलाह लें। इससे आपको सहायता मिलेगी। सरकारी कामकाज रुक सकते हैं। असमंजस की स्थिति रहेगी, जीवनसाथी से कदम-ताल नहीं मिलेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल।

4 of 10

अंक 3
नाम अक्षर C G L S

आपको अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी बात को लेकर प्रियजनों या पत्नी से संबंध बिगड़ सकते है। आपको सरकारी कामकाज एवं मुकदमे-विवाद आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापार की समस्या सुलझने की संभावना है। नौकरी में लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। प्रेम-संबंध, बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला।

विज्ञापन

5 of 10

अंक 4
नाम अक्षर D M T

कार्यक्षेत्र व घरेलू कार्यों में मेहनत करनी पड़ सकती है। आमदनी में रुकावट आयेगी। अभी कोई नया व महत्वपूर्ण कार्य शुरू नहीं करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सन्तान से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम-सम्बन्ध में अवरोध आएंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग-
ग्रे

विज्ञापन

6 of 10

अंक 5
नाम अक्षर E H N X

आप अपने वसूलों एवं सिद्धान्तों पर कायम रहेंगे। पारिवारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी और आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। कार्यस्थल पर आपका अच्छा व्यवहार प्रसिद्धि दिलाएगा। यात्राओं में सावधानी पूर्वक ड्राइव करें। जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हरा

 

विज्ञापन

7 of 10

अंक -6
नाम अक्षर U V W

आज आप जीवनसाथी के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। प्रेम विवाह हो सकता है। जो समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए दिल का इस्तेमाल करें। काम पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल गुजारेंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला

8 of 10

अंक 7
नाम अक्षर – O Z

अचानक आए खर्चे आज आपका आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। सहकर्मियों और वरिष्ठजनों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नया रास्ता देगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अपार सफलता का दौर रहेगा।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- भूरा

9 of 10

अंक 8
नाम अक्षर F P

आज आपको किसी बड़े व्यक्ति का साथ उच्च शिखर पर पहुंचाने में मददगार साबित होगा। किसी पर अंधविश्वास न करें अन्यथा बिना बात के परेशानी खड़ी हो सकती है। सट्टा जुआ आदि से दूर रहें। आज आपका जीवनसाथी खुशी की उम्मीद जाहिर करेगा। गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को खुश कर देगा।
शुभ अंक- 12
भ रंग- क्रीम

विज्ञापन

10 of 10

अंक -9

आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती है। मानसिक दबाव से बचने के लिए मेडीटेशन करें। आपके और आपके प्रिय के बीच कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यापारिक क्षमताओं को बढ़ाने पर करियर के नए रास्ते खुल सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- वाईलेट 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें