फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 3 मई को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10

अंक -1 नाम अक्षर A I J Q Y
सामाजिक उत्सवों में शामिल होने का मौका है। ऐसा करना आपको प्रभावशाली बनाएगा। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का अच्छा समय है। ऐसा करने से आपको खुशी महसूस होगी। दुनिया को देखने के नजरिया में थोड़ा बदलाव आएगा। 
शुभ अंक- 21 शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

3 of 10

अंक -2  नाम अक्षर B K R
छात्रों का रिजल्ट आ रहा है परिणाम उनके मन अनूकूल प्राप्त होंगे। आज का समय बेहद शानदार बीतेगा। आप आध्यात्मिकता की तरफ आकर्षित होंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल रखेंगे। फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें। कहीं घूमने जा सकते है, लेकिन खर्चा बढ़ेगा। 
शुभ अंक- 6 शुभ रंग- लाइट ब्लू

4 of 10

अंक -3 नाम अक्षर C G L S
किसी नए काम को करने का बेहतर मौका प्राप्त हो सकता है। आप अपने जरूरतों के कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। कुछ आर्थिक तकलीफे आ सकती है। किसी से ज्यादा उम्मीद न करें। प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे। 
शुभ अंक- 12 शुभ रंग- क्रीम

विज्ञापन

5 of 10

अंक -4 नाम अक्षर D M T
आज आपको कई कामों में लाभ मिलेगा। व्यापार में कामयाबी हासिल होगी । जरुरत है सिर्फ महत्वपूर्ण कदम उठाने की। ऑफिस में स्नेह का माहौल बना रहेगा। अगर आज यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान की सुरक्षा करे चोरी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 23 शुभ रंग- लाईट ग्रीन

विज्ञापन

6 of 10

अंक -5 नाम अक्षर E H N X
अपने व्यक्तित्व और रंग-रुप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित हो सकती है। व्यापार में हानि तो नहीं होगी, परंतु व्यापार में ज्यादा संभावनाएं भी नहीं रहेंगी। उच्च शिक्षा व विदेशी शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कागजात संबंधी परेशानी हो सकती हैं। प्रेम संबंधों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित रहेगा।
शुभ अंक- 20 शुभ रंग- सिलवर

विज्ञापन

7 of 10

अंक -6 नाम अक्षर U V W
कामकाज की व्यस्तता हावी रहेगी। कोर्ट कचहरी धन- सम्पत्ति संबंधी विवाद का निपटारा हो सकता है। इंटरव्यू, साक्षात्कार आदि में भी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्राओं में आज आपको स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। जंक फूड आदि खाने से तकलीफ हो सकती है। प्रेम- संबंधों के चलते परिवार में कई बार तनाव का वातावरण बनेगा।
शुभ अंक- 12 शुभ रंग- फिरोजी

8 of 10

अंक नाम अक्षर – O Z
व्यापार में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। कोई विश्वासघात कर सकता है संतानों से मदद मिलेगी। बीजा, पासपोर्ट, इमीग्रेसन आदि की समस्या रहेगी। प्रेम से पारिवारिक जीवन व प्रेम संबंधों के मध्य बेहतर ताल-मेल स्थापित कर लेंगे। किसी मित्र की तरफ मदद करने का हाथ बढ़ा सकते हैं।
शुभ अंक- 22 शुभ रंग- लेमन

9 of 10
number

अंक 8 नाम अक्षर F P
आज आपके यहां पर रिश्तेदार या घनिष्ठ व्यक्ति का आगमन हो सकता है। व्यापार की स्थिति ढीली रह सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनोवांक्षित परिणाम मिलेंगे। यात्राएं हो सकती है लेकिन आर्थिक तौर से नुकसानदेह रहेगी। पति-पत्नी में मनमुटाव रहेगा लेकिन शाम तक स्थिति सुधर जायेगी।
शुभ अंक- 14 शुभ रंग- ओलिव ग्रीन

विज्ञापन

10 of 10

अंक -9
अपने वसूलों के कारण फायदा होगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो धन की स्थिति में सुधार आयेगा। आज आपका समय आत्मबल बढ़ाने का है। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका नया प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है।
शुभ अंक- 42 शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें