फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 31 मई को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

मन असमंजस में रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। नौकरी में अड़चने आ सकती हैं। यात्राओं से लाभ मिलेगा। सरकारी काम बन सकते हैं।  
शुभ अंक -23
शुभ रंग – बैंगनी


शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R 

भाई और माता से विवाद हो सकता है। आपसी तालमेल कम बैठेगा। आज मन की मुराद पूरी होने की संभावना है। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। शेयर में फायदा होगा। 
शुभ अंक-15
शुभ रंग- हरा

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

संतान के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। संतान लाभ का भी योग बन रहा है। विद्यार्थियों को अच्छे रिजल्ट के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने शत्रु से विजयी होने के लिए प्लान बनाएं और थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

5 of 10
अंक –4
नाम अक्षर –D M T 

शत्रु प्रबल हो सकते हैं, लेकिन आपके लिए लाभ का दिन है। समय कल्पना में बहने का नहीं हैं। सुदृढ़ निर्णय लेने पड़ेंगे। व्यापार स्थल में बदलाव आ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। 
शुभ अंक – 6
 शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X 

बैंक बैंलस में बढ़ोतरी होगी। प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। बच्चों की विद्या और रिजल्ट के लिए दिन बेहतर है। शाम को पार्टी या मूवी का आनंद लेंगे। 
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V  W

बेहतरीन प्रगति भरा दिन, नौकरी के लिए आयाम खुलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गाड़ी सही चलाएं। आगजनी या एक्सीडेन्ट की संभावना है। बच्चों की विद्या के ऊपर खर्चा बढ़ेगा। घर के लिए टीवी आदि खरीद सकते हैं। 
शुभ अंक – 7
शुभ रंग– लाल

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z 

आलस्य के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में परेशानियां बढ़ सकती हैं। मन चंचल रहेगा। दुर्घटना हो सकती है। संभल कर रहें, पति—पत्नी बहस से बचें। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – लेमन

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

उत्तम और लाभकारी दिन, लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी के कहने में न आएं अपनी बुद्धि से फैसला लें। आने वाला दिन नई आशाएं लेकर आएगा। पुराने रुके हुऐ काम बनेंगे। 
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
बच्चों के लिए दिन सार्थक साबित होगा। आप छुट्टियों में घूमने जा सकते हैं। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। चुगलखोरों से सावधान रहें।
शुभ अंक –5
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें