अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
नए मित्र बनेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। परोपकार का कार्य कर सकते हैं। नया घर अथवा वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में छोटी- मोटी घटनाएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिये भाग-दौड़ का दिन है। शुभ अंक 33
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन
3 of 10
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके मन में तरह- तरह की शंकाएं रहेगी, लेकिन कुछ समय बाद खत्म भी हो जाएंगी। आपका विपक्षी आज आपकी मासूमियत का गलत फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव खत्म होंगे। शुभ अंक -3
शुभ रंग – हरा
4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
मन विचलित रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। किसी भी प्रकार के संक्रमण से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाएंगे। आप प्रेम-प्रसंग में लिप्त रह सकते हैं। शुभ अंक—25
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
5 of 10
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आपकी दैनिक दिनचर्या में बदलाव आएगा, जो आप योजना बना रहे हैं, उसे आज कर ही डालिए। आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज का काम कल पर टालने की कोशिश न करें। बच्चों की स्कूल से शिकायत आ सकती है। शुभ अंक—4
शुभ रंग–नीला
विज्ञापन
6 of 10
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
आज आप चापलूसों से सावधान रहें। हानि हो सकती है। चोरी हो सकती है। एकत्रित धन खर्च होगा। आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। अनुभवी व्यक्तियों की संगत में रहे। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। शुभ अंक – 5
शुभ रंग –सफेद
विज्ञापन
7 of 10
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। ज्यादा खान-पान आपकी तबीयत खराब कर सकता है। किसी को रुपया पैसा उधार न दें। वापस न मिलने की आशंका है। शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला
8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
आप अपनी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जी तोड़ मेहनत व परिश्रम करेंगे। जिसके कारण अर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समय अनुकूल है, जमकर लाभ उठाएं। नए—नए लोगों से आपका संपर्क बनेगा। आज आपकी यात्राएं निरर्थक साबित हो सकती हैं। शुभ अंक–1
शुभ रंग–लाल
9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
आज आपकी योग्यता व काबिलियत की सभी लोग सराहना करेंगे। आप आर्कषण का केन्द्र रहेंगे। भागीदार व पार्टनर से रिश्तों और संबंधों में सुधार आएगा। कामकाज व नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक—15
शुभ रंग– हरा
अंक – 9
धन की कमी के कारण आर्थिक तौर पर आप परेशान रह सकते हैं। किसी मुसीबत अथवा झंझट में पड़ सकते हैं। भाई-बहनों से झगड़ा हो सकता है। संतान से नाराज रहेंगे। शुभ अंक—24
शुभ रंग–भूरा