फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 30 अप्रैल: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 30 Apr 2020 03:53 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 30 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक – 1
कम्यूनिकेशन में आप निपुण हैं लेकिन प्रेमी आपकी बात नहीं समझेगा। कारोबार और नौकरी को लेकर मन में चिंता का भाव रहेगा। दोस्तों के साथ वर्तमान परिस्थिति को लेकर चर्चा वार्ता होगी। साँस या नसों की तकलीफ हो सकती है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कुछ लोग अपने घर की सजावट में ज्यादा खर्च करेंगे। जमीन, घर आदि से संबंधित आय स्त्रोत बन सकते हैं, शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं। आलस के कारण आप ऑफिस से छुट्टी लेकर दोस्तों के साथ प्रोग्राम बना सकते हैं।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग - पिंक

4 of 10
number
मूलांक – 3
आज अपने पुराने रिश्ते और कार्य पर ध्यान दें। बहुत समय से जो पीछे छुट चुका था आज उससे लाभ प्राप्त करने का दिन है। नए प्रेम संबंध बनेंगे। संतान से खुशी की खबर मिलेगी।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
आज आप नई ऊर्जा महसूस करेंगे। मन अतिरिक्त कार्यों में ज्यादा लगेगा। सरकारी कार्य जो रूके हुऐ थे सम्पन्न हो सकते हैं। आप जल्दी हिम्मत नहीं हारते और आज भी आपकी मेहनत रंग लाएगी। हृदय रोग या ब्लड प्रेशर रह सकता है। राजनीतिक कार्यों में प्रयासों में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक – 5 
आज अपने पुराने रिश्ते और कार्य पर ध्यान दें। बहुत समय से जो पीछे छुट चुका था आज उससे लाभ प्राप्त करने का दिन है। नये प्रेम संबंध बनेंगे। संतान से खुशी की खबर मिलेगी।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक – 6
किसी ज्वलंत मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस हो सकती है। माता के आर्शीवाद से कोई भी कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगा। उतावलेपन से कोई भी निर्णय न लें वरना हानि होगी। जीवन साथी की जरूरतों को नज़र अंदाज करेंगे जिस कारण मतभेद हो सकता है।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – ग्रीन

8 of 10
number
मूलांक – 7 
प्रगतिशील दिन विद्यार्थियों के लिये उत्तम दिन, प्रोपर्टी, जमीन जायदाद का कार्य करने वाले लोगों के लिये उत्तम दिन। आज अपने परिवार, भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे। जरूरत है वाणी पर नियंत्रण रखने की। धर्म-कर्म के कार्यो में मन लगेगा।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – गुलाबी

9 of 10
number
मूलांक – 8
आज पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, बेकार की वस्तुओं पर पैसे खर्च होंगे। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आप अपनी मीठी बातों द्वारा स्थिति को सम्भाल लेंगे। अपने कारोबार को लेकर चिंतित रहेंगे।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग –  हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
आपका सकारात्मक रूप लोगों को प्रभावित करेगा। सही तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। कला में विशेष रुची रहेगी। यूट्यूब पर वीडियो देखने में अधिक समय बीतेगा। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। दूसरों की आलोचना करने से बचें।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें