फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 3 अप्रैल: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Fri, 03 Apr 2020 01:34 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 3 April: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+3=5 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
व्यापार में अत्यधिक जोखिम लेने से आपको नुकसान हो सकता है। नए सपंर्क स्थापित होंगे। नई साझेदारी कर सकते हैं। परिवार में उत्सव सम्पन्न हो सकता है। जोड़ो का दर्द परेशान कर सकता है। युवको के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नांरगी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आस-पड़ोस में लोग आपको पसंद करेंगे। आपकी योग्यता की तारीफ करेंगे। किसी जरुरी कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नाट्य कविता इत्यादि में रूचि रह सकती है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - काला 

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
व्यापार में रूकावट आ सकती है। भाग्य आज आपके साथ आंख मिचौली खेल सकता है। किसी भी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा। थकावट महसूस कर सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
प्रेमी से अनबन मूड ऑफ कर देगा। आमदनी कम खर्चा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी कुछ हद तक आपको परेशान कर सकती है। बहुत दिनों से चली आ रही योजना पर आप कुछ कार्य कर सकते हैं।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – फिरोजी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
सेहत में सुधार आएगा। कुछ समय से जो आर्थिक परेशानियां चली आ रही थी वह कम हो सकती है। परिवार के साथ सुखद क्षण बिताएंगे। आपके विचार बॉस को पसन्द आ सकते हैं।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – हल्का भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आज आप जोश से भरे हैं। मिज़ाज थोड़ा गर्म रह सकता है। दिल के नए रिश्ते बनेंगे। घर-परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इससे बच्चों में विश्वास जागृत होगा। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हल्का लाल

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
मन में एक बेचैनी का भाव रहेगा। कार्य को लेकर चिंता सताएगी। बैंक से यदि आपने लोन लिया है तो आपको परेशानी आ सकती है। हालांकि अपने लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - सुनहरा

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
अपनी चतुराई से आप रुके हुए कार्य को चालू करवा सकते हैं। गुस्से की अधिकता के कारण जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। जल्द लाभ के लिए किसी गलत जगह अपना धन निवेश न करें। पहले उस पर छानबीन कर लें। सोशल मीडिया पर समय गुजरेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – मेजेन्टा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
व्यवसाय में चुनौतियां आएंगी। किसी जरुरी कार्य के चलते आप व्यस्त रहेंगे। सहकर्मी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। प्रेम जीवन में ताजगी का अहसास होगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें