फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 24 अप्रैल: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Fri, 24 Apr 2020 12:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 24 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1
आज के दिन आपकी सेहत खराब हो सकती है। पति-पत्नी को मिल कर आने वाले समय के लिए योजना बनानी चाहिए। मूड रोमान्टिक रहेगा, प्रेमी के साथ मधुर समय गुजरेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है।
शुभ अंक -14
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
आज के दिन मित्रों से ईर्ष्या की स्थिति पैदा हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके दोस्त आपके साथ दें तो आपको उनका ध्यान रखना पड़ेगा। इस समय किसी प्रकार की यात्रा को नजरअंदाज करें। परिवार के साथ समय का इंजॉय करेंगे। 
शुभ अंक-16
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
number
मूलांक - 3
जरूरत से ज्यादा खर्च आपको परेशानी में डाल सकता है। कोई मित्र आपके व्यापार में आपकी मदद कर सकता है। अपने बच्चों को सही मार्गदर्शन देना आपका कर्तव्य का हिस्सा है। अचानक लाभ हो सकता है। सही आंकलन करके निवेश करना आपके लिए बेहतर होगा। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
आज के दिन आप जोश से भरे रहेंगे। आपका टैलेंट लोगों के सामने आएगा। आप अपने ऑफिस के साथियों को मिस कर सकते हैं। रिश्तों में भी दूरियां बढ़ सकती है। परिवार के झगड़ों के कारण टेंशन बढ़ेगी।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
आज घर पर आप बोरियत महसूस करेंगे। मन एक अजीब सी बेचैनी रहेगी। आपकी योजना और मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। प्यार के रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
वर्तमान परिस्थिति की वजह से कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई जरूरी निर्णय लेने से पहले उस पर विचार विमर्श कर लें। कुछ लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग– गुलाबी

8 of 10
number
मूलांक - 7
सेहत बेहतर होगी। आय में रूकावट आ सकती है। आज के दिन आप धन की कमी महसूस कर सकते हैं। जिसके कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। आपका मित्र आज अपने व्यवहार से आपको अपनी ओर वशीभूत कर सकता है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – गुलाबी

9 of 10
number
मूलांक – 8
आज के दिन आपका मूड आपके ऊपर हावी हो सकता है। यदि आप यात्रा के शौकीन हैं तो इस समय आपको बेचैनी का सामना करना पड़ेगा। दीर्घावधि के लिए निवेश से फायदा मिलने की संम्भावना है। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
सेहत खराब हो सकती है, सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार पर खर्चा बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र से जल्दी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। घर के कार्य में आप रुचि दिखाएंगे।
शुभ अंक –13
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें