फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 23 सितंबर: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौनसा होगा

Wed, 23 Sep 2020 06:50 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Prediction 23 September 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।




 
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1 
नाम अक्षर - A I J  Q Y
आपके आर्थिक परिणाम बेहतर होंगे। आपकी निंदा हो सकती है। आज काम पर नजर बनाए रखें कोई गड़बड़ हो सकती है। भाईयों से थोड़ा अनबन रह सकती है। संतान के प्रति विशेष ध्यान देना पड़ेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक रवैया रहेगा। 
 शुभ अंक – 5, शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर - B K R 
बिजनेस में तरक्की के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां मेहनत के अनुरूप प्राप्त होगी। व्यापार में विस्तार की योजना किसी कारणवश लम्बित होती चली जायेगी। आपके मन में असंतुष्टि का भाव रहेगा। किसी कार्यक्रम को लेकर परेशांन रहेंगे। प्रेम-प्रसंगों में विश्वास पैदा होगा। 
 शुभ अंक – 11, शुभ रंग – लेमन।

4 of 10
number
अंक - 3 
नाम अक्षर - C G L S
आज आपको सम्मान मिलेगा। परिवार में सहयोग की भावना विकसित होगी। व्यापारिक सौदे करते समय सावधान रहें। अत्यधिक लोन आदि लेने से बचें। आज के दिन किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा न करें। प्रतियोगी परीक्षा व नौकरी से सम्बन्धित परीक्षा का परिणाम संतोषजनक रहेगा। 
 शुभ अंक - 25, शुभ रंग – ग्रीन।
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4 
नाम अक्षर - D M T 
आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। दिन जमीन जायदाद और वाहन सम्बन्धी मामलों के लिये अच्छा साबित हो सकता है। कुछ लोग नया वाहन भी खरीद सकते है मन अपसेट और शरीर में आलस्य का भाव रह सकता है। परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है। 
शुभ अंक-2, शुभ रंग- ब्राउन।
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5 
नाम अक्षर - E H N X 
आपकी रचनात्मक प्रतिभा आज खुलकर लोगों के सामने आयेगी। लोगो को आपका काम पसंद आएगा अध्यात्मिक क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से सकारात्मक रिलेशन रहेगा । मेहमानों का आगमन हो सकता है। संतान की शिक्षा अध्ययन को लेकर जो चिंता पिछले समय से चली आ रही थी वह समाप्त हो जायेगी। 
 शुभ अंक-3, शुभ रंग –केसरिया।
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6 
नाम अक्षर - U V W
आज कुछ कष्ट हो सकता है। सहकर्मी से अनबन हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा कुछ समय के लिए ऊपर रहेगी। विदेश की यात्रा हो सकती है। परिवार के लोगों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी जरूरतमंद मित्र की मदद कर सकते हैं। आय से अधिक खर्च हो सकता है।
शुभ अंक - 9, शुभ रंग - हल्का पीला।

8 of 10
number
अंक - 7 
नाम अक्षर - O Z 
घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। सहकर्मियों से बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र में अपने प्रयासों को लेकर मन में संतोष रहेगा। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा। जमीन जायदाद की बिक्री और खरीद को लेकर आज योजना बन सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण और संयम बना कर रखना जरूरी है नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है।
 शुभ अंक – 10, शुभ रंग – हल्का नीला।

9 of 10
number
अंक - 8 
नाम अक्षर - F P
प्रियतम से मुलाकात रिश्तों में रंग लायेगी। विवाह योग बन सकता है कार्यलय में आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कलात्मक कार्यों में रुचि रहेगी।
शुभ अंक – 9, शुभ रंग– गुलाबी।
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
नाम अक्षर - A I J  
संतान की शिक्षा व करियर से सम्बन्धित कार्य आगे बढ़ेंगे। सम्पति के मामले में जागरूक रहे आपके सम्बन्धों के सामाजिक रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। आज आप किसी भी दस्तावेज पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें। प्रेमी- प्रमिकाओं के बीच सम्बन्ध मजबूत होंगे।
शुभ अंक- 7 और शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें