फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 24 अक्तूबर: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 24 Oct 2020 07:31 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 24 October 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J  Q Y

आप धन कमाने के कई अवसर पाएंगे। आप में सहनशीलता की कमी नहीं है। दिन की शुरूआत आप जोरदार ढंग से करेंगे। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R 

समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहरी यात्रा का कार्यक्रम सुखद और फलदायी रहेगा। थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। प्रेम और रोमांस के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S

आर्थिक और व्यापारिक तौर पर शानदार सफलता मिल सकती है। पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर बनेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नांरगी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T 

आपकी जान-पहचान समान विचारधारा वाले लोगों से बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के साथ आप उसके स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। साझेदारी और सम्बन्धों पर सोच समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर- E H N X 

आज आर्थिक मामले गति पकड़ेंगे। संतान की सगाई होने के योग हैं। शादी की तारीख निश्चित हो सकती है। परिवार के साथ शानदार समय व्यतीत होगा। आपको अध्यात्मिक जगत भी आकर्षित करेगा। रोमांस में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सिलवर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
नाम अक्षर- U V  W

आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ जाने से दिक्कतें पेश आएंगी, खर्च के लिये संतुलित बजट बनाएं और सामाजिक दायरा सीमित रखें। परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते हैं।  
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- वायलेट

8 of 10
number
अंक- 7
नाम अक्षर- O Z 

आज आत्मविश्वास अधिक होगा। आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षर- F P 

आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। मित्र वर्ग आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे। किसी त्योहार विशेष की तैयारी में लगे रहेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आपके बारे में लोग उल्टी सीधी बातें कर सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। कंजूस न होने के बावजूद आप आर्थिक मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंताग्रस्त रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी।  
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें