फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष : आपके लिए 21 जुलाई का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10

अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

भाई आपका विरोध कर सकते हैं। जमीन, जायदाद अथवा अन्य प्रॉपर्टी में कोई धोखा मिल सकता है। बचत कम होगी खर्चा ज्यादा बढ़ेगा। बेकार में अपना समय तर्क-वितर्क में न गंवाए। 
शुभ अंक -13
शुभ रंग – नारंगी

 

विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R 

लाभ एवं भाग्य उदय का दिन रहेगा है। पुरानी चली आ रही परेशानियां कम होंगी। कोर्ट कचहरी में चल रहे केस आपके पक्ष में हो सकते हैं। आलस्य की वजह से आप काफी समय व्यर्थ में बर्बाद करेंगे। 
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- पीला

4 of 10
अंक – 3
नाम अक्षर –C G L S

रोजगार परिवर्तन के कारण दूरियां बढ़ेंगी। आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मविश्वास को कम करेंगे। जंक फूड खाने के कारण सेहद खराब हो सकती है। धन को सही जगह निवेश करने के कारण लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। 
शुभ अंक-15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T 

आपका पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। म्युचुअल फंड आदि में नुकसान हो सकता है। आलस्य आप पर हावी रहेगा। पारिवारिक कलह हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन

6 of 10
अंक- 5
नाम अक्षर –E H N X 

विद्यार्थियों को कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। ऐंटरेंस परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अविवाहित व्यक्तियों के विवाह का योग बन रहा है। व्यापार में पार्टनरशिप करने से बचें। यात्रा भी हो सकती है, लेकिन यात्रा का निष्कर्ष सामान्य रहेगा। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन

7 of 10
अंक- 6
नाम अक्षर-U V  W

आपके साथ दुर्घटना घट सकती है। शेयर सट्टे में निवेश कर सकते हैं। आपके गलत व्यवहार के कारण लोग आपके विरोधी हो सकते हैं। नम्र रहें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रियतम के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। 
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – सफेद

8 of 10
अंक – 7
नाम अक्षर –O Z 

आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा, परन्तु आपका ध्येय रहेगा अपने लक्ष्य की प्राप्ति। आप किसी की सलाह लेकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। थोड़ा बहुत आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। 
शुभ अंक - 40
शुभ रंग - लाल

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर -F P

आज आपको सलाह दी जाती है कि अत्यधिक क्रोध न करें। अपने मन में भेद भाव न आने दें। अपने चंचल दिमाग को वश में करें। वाहन सावधानी पूर्वक एवं धीरे चलाएं वरना दुर्घटना हो सकती है। नई साझेदारी, गठबंधन या सगाई आदि के योग बनेंगे। आप अपनी खुशियों को परिवार व मित्रों के साथ साझा करेंगे। 
शुभ अंक -15
शुभ रंग - बैंगनी 
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
पारिवारिक अनबन के कारण मन अशांत रहेगा। आप महसूस कर सकते हैं कि लोग आपका विरोध कर रहे हैं। अपने सहकर्मी से व्यवहार बनाकर रखें। रिश्तों में अहंकार का प्रदर्शन हानि पहुंचा सकता है। 
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें