फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष : आपके लिए 20 जुलाई का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक – 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

बच्चों का परीक्षा परिणाम अच्छा हो सकता है। पुराने रुके हुए कार्य फिर गति पकड़ेंगे। कला, विज्ञान एवं भौतिकी से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ का दिन है। खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन कमाई का जरिया आप तलाश ही लेंगे। पुत्र से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक -2
शुभ रंग – आसमानी
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

जमीन-जायदाद संबंधी क्रिया-कलाप में देर हो सकता है। आज आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनंद लेंगे। सोशल मीडिया पर समय खर्च होगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादी-शुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक-31
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S

इस अंक के व्यक्तियों का स्वभाव सरल होता है। भावना में बह कर कोई निर्णय न लें। आपकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रुचि आपको प्रसंशा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे।
शुभ अंक-9
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

वाहन के खराब होने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। परिवार में संतान से संबंधित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। अपने बॉस व अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सफलता नहीं मिलेगी।
शुभ अंक – 33
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

6 of 10
अंक – 5
नाम अक्षर – E H N X

आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। आज सचेत रहें। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। शादी-शुदा जीवन में खुशियां आएंगी।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

7 of 10
अंक – 6
नाम अक्षर - U V W

आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी जो विवाह के इच्छुक हैं, उनका रिश्ता होने की संभावना है। अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला

8 of 10
अंक – 7 
नाम अक्षर – A I J Q Y

आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है, अन्यथा आप किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं। आफिस में लड़ाई–झगड़े एवं कलह का वातावरण बन सकता है। कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान करने में आप सफल हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। नौकरी में विश्वासघात हो सकता है। कोई अपना वादा पूरा नहीं करेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। 
शुभ अंक -2
शुभ रंग – फिरोजी

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

आप कड़ी मेहनत करने वाले व्यक्ति हैं। काम को पूरा करके ही दम लेंगे। परिवार की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट—कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज आप कोई नया काम, कला, हुनर सीख सकते हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी का आवेदन कर सकते है। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें