फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 2 अप्रैल: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 02 Apr 2020 05:55 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 2 April: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+3=5 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

प्रेमियों के लिए दिन सार्थक रहने वाला है। विवाह की तैयारी कर रहे हैं तो दिन अनुकूल रहेगा। भविष्य की किसी योजना पर विचार करने का अच्छा दिन है। कोर्ट-कचेहरी के केस और लंबे चलेंगे।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – हल्का नीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी बात मनवाने में संघर्ष करना पड़ सकता है। अब तक जो काम की अति झेल रहे थे, उनको अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। शादी सगाई जैसे कामों में रूकावट आ सकती है। प्रेमी रूठ सकता है। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लेमन

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर बेचैन रहेंगे। आमदनी में गिरावट होगी। किसी कारणवश आपकी नौकरी छूट गई थी तो आज का दिन उपयुक्त है आवेदन भरने के लिए। यात्रा से लाभ होने की सभंवना है।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

बिजनेस टूर पर जाना हो सकता है। पुराने किसी मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है। सोशल मीडिया नेटवर्किंग से फायदा मिल सकता है। नए कामकाजी संबंध बन सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में ताल-मेल बनाने की आवश्यकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

आपकी मेहनत आने वाले समय में आपको लाभ अवश्य देगी। उच्च शिक्षा में बाधा आएगी। काम की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। व्यापार आपका ठप पड़ सकता है। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
 नाम अक्षर - U V W

माता के साथ आज आपकी अच्छी पटने वाली है। बिन कहे ही वह आपकी सारी बातें मान जाएंगी। आलस्य के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। शाम रंगीन बीतेगी। बिजनेस टूर पर जा सकते हैं। रूका हुआ पैसा मुश्किल से वापस मिलेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – सुनहरा

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

पूजा पाठ, धर्म कर्म में मन लगेगा, नए शादीशुदा जोड़ों में आपसी तालमेल बढ़ेगा। बैंक से लोन अप्रूव हो सकता है। बहन की शादी तय हो सकती है। जमीन-जायदाद की डील में सावधानी बरतनें का प्रयास करे। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेंगी। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

यात्रा में तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थीजनों पढ़ाई लिखाई में दिक्कत आएगी। पिता के साथ विवाद हो सकता है। दिन को नियमित रखें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
दिल और दिमाग का सही उपयोग आपको तरक्की की ओर ले जाएगा। घर की शांति को बनाए रखने के लिए आपको अपना कुछ समय परिवार और बच्चों को देना पड़ेगा। असमंजस के कारण गलत निर्णय लेने से बचें। जो जातक नए शहर में ट्रॉस्फर ले रहे हैं उन्हें उपयुक्त सोशल सर्कल मिलने की सम्भावना है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें