फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 01 अप्रैल: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 01 Apr 2020 06:53 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 1 April: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+3=5 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। अगर बुद्धिमानी और चतुराई से काम लेंगे तो स्थिति सुधर सकती है। सरकारी कार्यों में परेशानी के साथ हानि होने की संभावना है। टेंडर आदि अगर भर रहें हैं तो उस पर छानबीन कर लें। प्रेमी का साथ मिल सकता है। आज यात्रा को टालने की कोशिश करें। शुभ अंक - 3
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नई शुरूआत का समय आ रहा है। व्यापार की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने प्रेमी के साथ रोमान्स का भरपूर आनंद उठाएंगे। कुछ जातक घर की साफ सफाई या पेंटिंग भी कर सकते हैं। दिन भर उत्साह बना रहेगा। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - ग्रे

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
काम की अधिकता के कारण आप थकावट महसूस कर सकते हैं। अपने कार्य का विस्तार करने के लिए समय उत्तम है। संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से प्लान करें। पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। व्यापार में थोड़ा घाटा भी हो सकता है। बैंक से लोन मिलने की संभावना है।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – भूरा 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
पारिवारिक अशांति के कारण मन परेशान हो सकता है। मित्रों का चयन ठीक से करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है। यात्रा से बचने का प्रयास करें। सहकर्मी आपका साथ देंगे। 
शुभ अंक – 25
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
मन विचलित रहेगा, परन्तु प्रभु की आप पर कृपा रहेगी। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। घर में हरे पौधे लगाएं, इससे वृद्धि आएगी। स्त्री जाति से फायदा हो सकता है। संतान होने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – हल्का भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
यदि आपका मन आज इमोशनल है तो सबसे पहले आपको अपने मन को प्राथमिकता देना होगा। आज का दिन ध्यान पूर्वक निवेश करें, सट्टे में अचानक नुकसान भी हो सकता है। कुछ ऐसा होगा, जिससे आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – फिरोजी

8 of 10
number 7
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
विद्यार्थियों के लिए आकस्मिक लाभ की सम्भावना है। नौकरी से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती है। साझेदारी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। पेपर वर्क पूरा करें, उसमें कोई कमी न छोड़े। धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – बैंगनी

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
विदेश से जुड़ाव हो सकता है। प्रेम संबंधों से सावधान रहने की आवश्कता है। छात्रों को प्रतियोगिता में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पेट की परेशानी के चलते डाक्टर का दरवाजा खटखटाना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
यदि अगर आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ को सही तरीके से जीते हैं तो करियर में प्रगति हो सकती है। कम्प्यूटर के क्षेत्र में नौकरी चाहने वाले जातकों की तमन्ना पूरी हो सकती है। असमंजस में आकर आप गलत फैसला ले सकते हैं। 
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें