Ank Jyotish Numerology Prediction 19 September 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर - A I J Q Y
आप बहुत जल्दी नाराज हो सकते हैं। दोस्त आपको गलत परामर्श दे सकते हैं, जिसका असर आने वाले भविष्य पर पड़ेगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक - 2
नाम अक्षर - B K R
किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतविधियों में ना पड़ें। तनाव की स्थिति रह सकती है। कुछ काम जो अधूरा पड़ा था उसके पूरे होने की संभावना है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लाल
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर - C G L S
व्यापार में तरक्की आशा के अनुरूप नहीं होगी। अगर आपने बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक - 4
नाम अक्षर - D M T
दिन बढिया रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रहे हैं तो रिजल्ट के लिए मेहनत करें। बच्चों के साथ ज्यादा समय बितायेंगे। खान-पान का परहेज करेंगे तो सेहत ठीक रहेगी। धन का निवेश सही जगह जांच कर ही करें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर - E H N X
आज भूमि, घर आदि का सौदा करने के लिए दिन उत्तम है। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। संतान योग बन रहा है।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
शिक्षा में रूकावट आएगी। अहंकार के कारण रिश्ते खराब होंगे। संतान योग बन रहा है। मन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें वह हानि पहुंचा सकते हैं।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – वाईलेट
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
विदेश में शिक्षा के योग बन सकते हैं। विवाह भी तय हो सकता है। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - वाईलेट
9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षर - F P
नए मित्रों से संपर्क बनेगा परंतु मित्रता करने से पहले जांच लें। वाद-विवाद से बचें। कार्य जिम्मेदारी से करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। भूमि या संपत्ति को लेकर समस्या आ सकती है।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - गुलाबी
अंक – 9
नाम अक्षर - A I J Q Y
विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल नहीं। नौकरी में मान-सम्मान मिल सकता है। बॉस तारीफ भी कर सकता हैं। आप अपने पुरूषार्थ से सफलता प्राप्त करेंगे। पिता से अनबन हो सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - मेजेन्टा