फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 19 जुलाई: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 18 Jul 2020 06:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
Ank Jyotish Numerology Prediction 19 July 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक-1, नाम अक्षर –A I J Q Y
दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। नया घर या प्रॉपर्टी अभी खरीदने से बचें। राजनीतिक फायदा मिलेगा। सरकारी अटके हुए मामले निपट सकते हैं। भागदौड़ रहेगी, माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार की जरूरतों का ख्याल रखेंगे और उनके सुख दुख के भागीदार बनेंगे। पति-पत्नी में मित्रवत व्यवहार रहेगा। 
शुभ अंक -15, शुभ रंग – गहरा नीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2, नाम अक्षर–B K R
आप ज्यादा स्पष्टवादी है, इसलिए विचारों का विशेष ध्यान दें। धन को लेकर मन विचलित रहेगा। सामान्य करने के लिए संगीत में मन लगाए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कुछ जातकों का सजने सांवरने में मन लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारी होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 33, शुभ रंग- हरा

4 of 10
number
अंक - 3, नाम अक्षर –C G L S
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन का आगमन हो सकता है आज अपनी वाणी व क्रोध से बचें। पारिवारिक जमीन जायदाद को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके दूसरों से बहसबाजी करें। आज निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी भी प्रकार का लेन-देन न करने से बचें। भावुक होंगे लोग आपकी सादगी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। 
शुभ अंक-5, शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4, नाम अक्षर - D M T
विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा और आज कई नई बातें सीखने का दिन है। मूड रोमांटिक रहेगा। मैरिड पार्टनर के साथ सावधानी बरतनी चाहिए। वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है। पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक -10, शुभ रंग - गोल्डन
 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5, नाम अक्षर - E H N X
आज के दिन मित्रों से बनेगी उनसे लाभ होने की सम्भावना है। आर्थिक रूप से कोई नया निवेश करें दिन अच्छा है। भाई बहन से व्यर्थ की बातचीत में समय ज्यादा खराब होगा। बहसबाजी करने से बचे आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। जिससे उन्नति होने की संभावना है। बॉस से फायदा होगा। परिवार खुशियों भरा रहेगा। 
शुभ अंक - 2, शुभ रंग-  बैंगनी।
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6, नाम अक्षर-U V W
पुराने प्रेम सम्बन्ध प्रबल होंगे। नए लव रिलेशन बनेंगे। रिश्तेदारों से सहयोग मिल सकता है, विवाह का योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है। हर विषय पर खुद विचार करें, दूसरों की सलाह महंगी पड़ सकती है। राजनीति और मशीनरी काम करने वाले झटकों के लिए दिन अच्छा है। मैरिड लाइफ में समस्या रहेंगी जीवन साथी की सलाह से भविष्य में सुधार आयेगा। 
शुभ अंक – 7 शुभ रंग– क्रीम

8 of 10
number
अंक - 7, नाम अक्षर – O Z
युवक युवतियां सोच समझकर अपने भविष्य की नीतियां बनाएंगे। दिन मेंअचानक धन लाभ हो सकता है। साझेदारी से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। संतान को ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे। युवकों के लिए दिन अच्छा है। कैरियर के नजरिये से शुरू किया गया सफर विद्यार्थियों के लिये लाभप्रद होगा। नये मेहमानों का आवागमन हो सकता है। गुस्से की अति रिलेशन ब्रेक कर सकती है। 
शुभ अंक -5, शुभ रंग –फिरोजी ।

9 of 10
number
अंक – 8, नाम अक्षर- F P
कार्यवश यात्रा पर जा सकते हैं। नए शत्रुओं से सावधान रहें। सरकारी सम्मान मिल सकता है किसी नई व्यापार की योजना की रूपरेखा बनायेंगे। व्यापार में काफी व्यस्त रहेंगे। पैसा गलत कामों में खर्च होने से बचे। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय अपने शब्दों को गौर से सुने। 
शुभ अंक -9, शुभ रंग- बैंगनी।
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
नये लव रिलेशन बनेंगे। भावना पक्ष प्रबल रहेगा। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। परिवार के सभी सदस्य आपको मान सम्मान देंगे। किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे संतान का सुख प्राप्त हो सकता है 
शुभ अंक – 5, शुभ रंग -हरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें