फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 18 मई को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1, 
नाम अक्षर –A I J Q Y

उतावलेपन में कोई भी निर्णय न लें, हानि होने की सम्भावना है। आज नए रिश्ते बन सकते हैं। माता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा। साज सज्जा और ब्यूटी पार्लर में खर्च अधिक होगा। घर का सामान खरीद सकते हैं। 
शुभ अंक-12, 
शुभ रंग- हल्का लाल
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2, 
नाम अक्षर–B K R

आज आप उत्साह महसूस करेंगें। दिन आपके लिये नए अवसर लाया है। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ छुट्टियों पर जा सकते हैं। स्त्री का सहयोग जीवन की दिशा बदल सकता है। 
शुभ अंक -17
शुभ रंग – सुनहरा

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

विवाहित जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। प्यार के रंगों से उन्हें दूर कीजिए। अनैतिक प्रेम संबंध आपकी छवि खराब कर सकते हैं। असमंजस के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। सम्पत्ति को लेकर चले आ रहे कोर्ट—कचहरी के केस सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
नाम अक्षर –D M T

आपकी वाणी में नम्रता सभी पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी। बॉस, सहकर्मी सभी आपसे खुश रहेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं। रूठने—मनाने के सिलसिले चलते रहेंगे। इंटरव्यू की कॉल आ सकती है, पूरी तैयारी के साथ जाएं।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X

धन योग बन रहा है। सही निवेश लाभ दिलाएगा। राजनीति में शौक है या कार्यरत हैं, तो सही योजनाएं उसका विस्तार कर सकती है। बच्चों के एडमिशन की योजना बनाने के लिए उपयुक्त दिन है। संतान सुख में वृद्धि होगी। 
शुभ अंक - 25
शुभ रंग – हल्का हरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V W

भविष्य का ख्याल रखते हुए निवेश संबंधी योजना बनाने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। धन का लाभ होगा। गहने खरीदने की योजना बन सकती है। विवाह का योग बन रहा है। किसी विशेष पढ़ाई को पूरा करने की हसरत पूरी होगी। 
शुभ अंक - 33
शुभ रंग – पीला

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z

व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा। नौकरी में आत्मविश्वास की जरूरत है। बहुत सी नकारात्मक बातें सामने आएगी, लेकिन आप साहस के साथ उन सभी से पार पाने में कामयाब हो जाएंगे।  
शुभ अंक –19
शुभ रंग –सफेद

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

आज आपका दिन खुशियों भरा बीतने वाला है। शापिंग पर जा सकते हैं। घर की साज—सज्जा का सामान खरीद सकते हैं। आज आप अपना पूरा दिन घूमने, मूवी देखने और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर बिताएंगे। 
शुभ अंक – 35
शुभ रंग– हल्का हरा
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
सरकार से सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज के दिन आप कोई ऐसी हरकत न करें, जिससे लोगों की निगाह में आ जाएं। आज आपकी कोई गलत आदत उजागर हो सकती है। व्यर्थ की वस्तुओं की शॉपिंग में धन व्यय होगा।
शुभ अंक - 29
शुभ रंग – केसरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें