फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 16 जून: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Tue, 16 Jun 2020 07:12 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 16 June
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
सेहत में उतार- चढ़ाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। उसे अपने पर हावी न होने दें। फोन पर मित्र से बातचीत करेंगे। काम से मन प्रसन्न रहेगा। कैरियर अच्छा होने का समय है।
शुभ अंक - 14 
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
प्रेमिका से तनाव बढ़ेगा। तनावमुक्त रहने के लिए उसे घूमाने ले जाए। भाई के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। बीमार होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका हैं। पति- पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
नई कार्य योजना बनेगी, परन्तु आप लापरवाही से काम करेंगे। जिससे अधिक फायदा नहीं हो सकता है। किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं। झूठे आरोप लग सकता है। अपमान और बदनामी का भय है। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W
रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाल

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 
जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार लाइफ में खुशहाली लाएगा। पत्नी की सलाह से भाग्योदय व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप भावनात्मक रहेंगे। गलत फैसला बड़ा बदलाव ला सकता है। संतान के साथ समय ज्यादा बीतेगा। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - पीला

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
किसी उत्सव या पारिवारिक पार्टी में भाग लेंगे। नया कार्य शुरू करने का दिन उत्तम है। सम्पत्ति संबंधी मामलों को पूरी कुशलता से निपटाएंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी का कार्यक्रम बन सकता है। 
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
लोगों का सामना करना पड़ेगा, परन्तु उनकी परवाह आप नहीं करेंगे। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सेहत खराब रहेगा। खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना बीमार पड़ सकते हैं।
शुभ अंक – 40
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें