फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 13 अप्रैल: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Mon, 13 Apr 2020 07:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 13 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1
आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और आर्थिक मामलों में आपके लिए मददगार साबित होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार रहेगा। आर्थिक रुप से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक -15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
आज आप अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बना सकते है। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक का सिलसिला चलता रहेगा। थोड़ी छेड़-छाड़ आपको बीते दिनों की याद दिलाएगी। आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
number
मूलांक - 3
शेयर बाजार में लंबे समय के लिए निवेश करना अच्छा होगा। आज का निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिंदगी में आपको आगे पछताना पड़े। जीवनसाथी के साथ रोमानी पल बिता सकते हैं।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
आज आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। तब तक कोई वादा न करें, जबतक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। यात्रा होगी लेकिन आपको थकान दे सकती है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
आर्थिक रूप से आप सक्षम व सुदृढ़ परिस्थिति में रहेंगे। लेन-देन के मामलों में किसी पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। आज आप अपने जीवनसाथी पर खर्चा अधिक कर सकते हैं।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नये दोस्त मिलेंगे। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं हैं। आपके प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग– लाल

8 of 10
number
मूलांक - 7
आज अगर आप लंबे वक्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा खासा फायदा हासिल कर सकते हैं। आपमें शिष्टता और विनम्रता का गुण विद्यमान है। जीवनसाथी से चला आ रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – सुनहरा

9 of 10
number
मूलांक – 8
सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिता सकते हैं। आप अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का निर्वाह बड़ी ही गंभीरता से करेंगे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता आपको सामाज में सम्मान दिलाएगी। व्यर्थ के तर्क-वितर्क में समय नष्ट हो सकता है। जीवनसाथी से निकटता आज आपको खुशी दिलाएगी।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें