फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 11 अक्तूबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- A I J  Q Y

आज के दिन कोई नया काम, कला, हुनर आप सीख सकते हैं। प्रोफेशनल स्टडीज के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को शुरूआत में इतने अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। संतान की शिक्षा पर अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी रिश्तेदार के माध्यम से कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिससे आपका मूड ऑफ हो जाएगा। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- B K R 

व्यापार व व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल है। नए लोगों के साथ व्यापारिक करार हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों से सचेत रहें। संतान के करियर, विवाह आदि को लेकर थोड़ी सी चिंता रह सकती है। चल-अचल संपत्ति की खरीददारी का योग है। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- C G L S

आय व आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी होगी। यात्रा हो सकती है। संतान का व्यवहार, उसकी आदतें आपको विचलित कर सकती हैं। विद्यार्थियों को वीजा, पासपोर्ट, ईमीग्रेशन आदि की समस्या रह सकती है। आज आपको अपने व्यापार में योग्य, अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्ति के अनुभव का लाभ मिलेगा।  
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- D M T 

विद्यार्थियों के लिए आज समय थोड़ा मुश्किलों से भरा हुआ रह सकता है। दाम्पत्य संबंधो में तनाव व मतभेद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से समाप्त हो जाएंगे। आज के दिन इन्टरव्यू, साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्ति के योग हैं। शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहेगा।  
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- E H N X 

पारिवारिक जीवन में आप बेहतर तालमेल स्थापित करने मे संक्षम रहेंगे। नई मशीन व तकनीकी ज्ञान का आप अपने काम में उपयोग व इस्तेमाल करेंगे। प्रेमी प्रेमिका के संबंधो में मधुरता रहेगी। दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझकर उसके अनुरूप आचरण करेंगे।  
शुभ अंक- 13 
शुभ रंग- लाईट ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V  W

अजनबी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें अन्यथा आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। आप में एक लचीलापन रहेगा, जिससे आपके अधिक से अधिक मित्र बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का रस घुलेगा। नया वाहन ले सकते हैं। स्वयं को आजाद महसूस करेंगे। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- वायलेट

8 of 10
number - फोटो : number
अंक - 7 
नाम अक्षर- O Z 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। पुराने विवाद समाप्त होकर नए अध्याय की शुरूआत करेंगे और अपने सहकर्मीं के साथ भी रिश्ते मजबूत बनाएंगे। व्यापार व नौकरी में नई-नई संभावनाएं तलाशने के लिए आप यात्राएं करेंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- हरा

9 of 10
number - फोटो : number
अंक- 8 
नाम अक्षर- F P

व्यापार में वृद्धि होगी और नए व्यापार की शुरूआत भी कर सकते हैं। आप महसूस कर सकते हैं कि जिंदगी से मिठास गायब हो गई है। खर्च की अधिकता रहेगी। पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय अति शुभ है। ज्ञान में वृद्धि होगी। अपने शौक पूरे करने की कोशिश में रहेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
अंक- 9
दिन की शुरूआत होते ही आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके अटके कार्य पूरे होंगे। यात्राएं काफी हद तक सार्थक साबित होंगी। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। परिवार में संतान से संबंधित किसी शुभ कार्य की स्थिति रह सकती है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें