फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 11 मार्च: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 11 Mar 2020 02:46 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 11 March: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 
नाम अक्षर- A I J Q Y
कुछ पुरानी समस्या के कारण आप परेशानी हो सकते हैं। कम्प्यूटर, मशीनरी आदि कार्य कर रहे जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी आंख या पेट की तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। आपके जीवन में प्रेम दस्तक देने वाला है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
नाम अक्षर -  B K R
आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति हो सकती है। आप अपने बड़े बेटे के सहयोग से व्यापार में प्रगति कर सकते हैं। आज आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। शिक्षक के लिए आज का दिन बड़ा स्पेशल है।
शुभ अंक -11
शुभ रंग - हल्का हरा

4 of 10
number
अंक - 3 
नाम अक्षर - C G L S
मानसिक रूप से आप डर और तनाव से मुक्त हो सकते हैं। आज मनोरंजन और रोमांस का दिन है। मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की आपको तमन्ना थी, वह आपको अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
नाम अक्षर - D M T
आज मां-बेटे में थोड़ी अनबन हो सकती है। आपके पास नए दोस्तों की कंपनी होगी, जो आपकी प्रगति में सहायक साबित होंगी। कुछ दिनों में आपके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग  - नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर - E H N X
आज आपके लिए सफलता और प्रगति का दिन है। अपने आत्मविश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे वे सफल होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग  - स्लेटी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर U V W
आज आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती है, लेकिन आप अपनी बुद्धि और साहस से उन्हें पार कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। परिवार एवं जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - हल्का नीला

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर - O Z
आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील साबित होगा। आज आप अपने सपने पूरे कर पाएंगे। दूसरों की मदद के लिए आप तत्पर रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है। आज का दिन आपके लिए सार्थक होगा। पति-पत्नी के संबंध में मधुरता आएगी।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - नीला

9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षर - F P
आज का दिन आपके स्वास्थ्य, प्रसन्नता, मानसिक शांति और धन की दृष्टि से शुभ नहीं है। व्यापार में नुकसान की आशंकाएं भी बन रही हैं। आज कोई भी कार्य शुरु करने से पहले गंभीरता से उस पर विचार कर लें। आज आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता के संकेत बनते दिख रहे हैं। आप पूर्ण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यह आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि करेगा। स्त्रियों के लिए रिश्ता तय हो सकता है।
शुभ अंक -10
 शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें