फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 11 जुलाई: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 11 Jul 2020 07:45 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 11 July 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 1 
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आपके कार्यों में रूकावट आ सकती है। आर्थिक आय में कमी की संभावनाएं हैं। आक्रोश से काम न लें। लापरवाही घातक हो सकती है। सावधानी अपेक्षित है। आपका ज्यादा वक्त व्यर्थ की बातचीत में ही निकल जाएगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – मेजन्टा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 2 
नाम अक्षर – B K R 
खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन खुद पर नियंत्रण रखें। परिणाम अच्छे मिलेंगे। विद्या संबंधी कार्य गति पकड़ेंगे। पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम-सम्बन्धों के लिये आज का दिन सामान्य है।  
शुभ अंक - 22
शुभ रंग- हल्का हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 3 
नाम अक्षर – C G L S
आज आपके विरोधी हावी हो सकते हैं। नि:संतान व्यक्तियों को आज खुशी की खबर मिल सकती है। आंतरिक मन से स्वार्थी हो सकते हैं। कुछ विशेष कार्यों में आप लगे रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। 
शुभ अंक - 40
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 4 
नाम अक्षर – D M T 
आज आपको उम्मीद की किरण जगेगी। अपने करिश्माई आकर्षण का लाभ उठायें। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर साथ व सहयोग आपको मिलेगा। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – वाइलेट
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 5 
नाम अक्षर – E H N X 
आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी, परन्तु अपने खर्चों पर कन्ट्रोल रखें। आपसी मतभेद व गलतफहमियों का निवारण हो सकता है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाएंगे और परिवार का पूरा ध्यान रखेंगे। 
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – सिलवर
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 6 
नाम अक्षर - U V  W
आज आपका समय धार्मिक गतिविधियों में गुजरेगा। मुश्किलों भरा दिन है और धन का व्यय ज्यादा हो सकता है। अपने सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है। ध्यान रखें, बच्चों पर झगड़े का असर पड़ सकता है। 
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – लेमन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 
आज आप अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा बिल्कुल न करें। मेहनत खूब करेंगे लेकिन परिणाम मन मुताबिक नहीं मिलेगा। स्वभाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। पति-पत्नी में मतभेद बढ़ सकता है। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 8 
नाम अक्षर - F P
आज आपका मन अशांत रहेगा। धार्मिक गतिविधियों एवं पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। पति-पत्नी में अनबन हो सकती है। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। आपको भावनाओं के तूफान में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। 
शुभ अंक - 24
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 9
सरकार से लाभ मिल सकता है। नये कार्य शुरू करने के लिए उत्तम दिन है। धन व्यय अधिक होगा, लेकिन आप उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में कठिनाई कम होगी। जमीन की डील हो सकती है। यात्राओं में व्यस्तता की वजह से खर्च ज्यादा होगा। 
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें