फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 10 जुलाई: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Fri, 10 Jul 2020 03:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 10 July 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
मन विचलित रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाएंगे। आप प्रेम-प्रसंग में लिप्त रह सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हल्का पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
आपके भाग्योन्नति की राह में मुश्किलें आएंगी। कोई करीबी विश्वासघात कर सकता है। करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने की कोशिश करेंगें। पति-पत्नी के मध्य अनबन हो सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला

4 of 10
number
अंक - 3 
नाम अक्षर – C G L S
आपका विपक्षी आज आपकी मासूमियत का गलत फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे। आपकी प्रवृत्ति तरक्की में काम आएगी। रमणीय स्थल पर सैर-सपाटा का कार्यक्रम तय कर सकते हैं। पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
शुभ अंक - 26 
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके मन में तरह-तरह की शंकाएं व्याप्त रहेंगी, लेकिन इसका शीघ्र ही निराकरण हो जायेगा। 
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
सरकारी कामों में रूकावट आ सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपकी यात्राएं, व्यापार, लेन-देन का हिस्सा होगी। पारिवारिक सद्भावना बनाने के लिये धैर्य की आवश्यकता है।  
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W
आज आप अपनी क्षमता को करियर, प्रोफेशन, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लगाएंगे। आप लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगें। मूड रोमांटिक रहेगा। किसी भी नये कार्य को शुरू करने से पहले गम्भीरता से सोच लें। 
शुभ अंक - 19
शुभ रंग – लाल

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 
प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। आज आप अपनी योग्यता के बल पर साथी का मन जीतें। धन के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। संभव है कि संतान आज आपका कहना न मानें। आप स्वयं को असहाय महसूस कर सकते हैं। 
शुभ अंक – 27 
शुभ रंग – पीला

9 of 10
number
अंक – 8 
नाम अक्षर - F P
आज आपकी योग्यता की तारीफ होगी। प्रेमी-प्रेमिका में मधुर अनबन हो सकती है। सेहत के लिए योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं। आज बच्चों के क्रियाकलाप में व्यस्त रह सकते हैं। आपका दिन उनकी पढ़ाई, करियर, विवाह आदि की योजना बनाते बीतेगा। 
शुभ अंक - 54
शुभ रंग - हल्का हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। यात्रा का योग बन सकता है। घर खर्च अधिक होगा। निवेश में सावधानी बरतें। 
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – लैवेंडर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें