फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 10 सितंबर: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 09 Sep 2020 06:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Prediction 10 September 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।





 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number

अंक-1, नाम अक्षर - A I J Q Y
आपके मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। अपने जीवन के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये थे उनसे जीवन में बढ़ोतरी होगी। कामकाज सही चलेंगे आज आपके हाथों से कोई अच्छा कार्य सम्पन्न होगा। धन से लाभ होगा रुके कार्य बनेगे। पति पत्नी में प्रेम का रिश्ता रहेगा। 
शुभ अंक - 3, शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

3 of 10
number

अंक–2, नाम अक्षर- B K R
परिवार से दूरियां बढ़ सकती है। आपका कार्य आपके लिये सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण रहेगा। विवाह के लिए आए हुए रिश्तों को आप नजरअंदाज कर सकते हैं। लव रिलेशन में बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थी को परिश्रम करना चाहिए। यात्रा सम्बन्धी कार्यों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी।
शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नीला।

4 of 10
number

अंक - 3, नाम अक्षर- C G L S
पैसे के लेनदेन में आशंका की स्थिति आ सकती है। जमीन जायदाद से धन आगमन होगा। आपके प्रेम-सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। लेकिन थोड़ी सावधानी प्रेमी को किसी बात की ठेस न लगे विवाह का योग बन सकता है ।
शुभ अंक-16, शुभ रंग – हल्का ग्रीन

विज्ञापन

5 of 10
number

अंक- 4, नाम अक्षर- D M T
व्यर्थ के वाद-विवाद में धन व समय का अपव्यय होगा। सावधान रहे चोरी हो सकती है प्रेम-प्रसंग उजागर होने का भय है। लाभकारी योजनाएं बनेगी। ऊर्जा का स्तर उत्तम रहेगा खेल कूद में मन लगेगा। मौज मस्ती में दिन गुजरेगा।
शुभ अंक - 12, शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

6 of 10
number

अंक- 5, नाम अक्षर – E H N X
आज किसी मित्र के कारण आपको नुकसान हो सकते है। पुराने रूके हुए कार्यों को लेकर कुछ नये अवसर हाथ लगेंगे, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। टैक्स आदि सम्बन्धित कार्यों में परेशानी आ सकती है। लम्बे समय से खराब चल रहे प्रेम-संबन्ध मधुर बनेंगे। विवाह में परिवर्तित हो सकते है।
शुभ अंक -11, शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

7 of 10
number

अंक- 6, नाम अक्षर- U V W
सामाजिक मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक मेलजोल में मन रमेगा। आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते है। नये रिश्ते बनाने के लिये दिन है। आप नई वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। आज अपने बिजनेस पर ज्यादा फोकस करें। करियर में लाभ मिल सकता है। घर में कलह हो सकता है।
शुभ अंक - 14, शुभ रंग-लेमन

8 of 10
number

अंक - 7, नाम अक्षर – O Z
किसी मित्र को अपनी महत्वाकांक्षा पर हावी न होने दें। रोमांस के मामलों में धोखाधड़ी हो सकती है। आप अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे। संतान घर के कामकाज में मदद करेगी।
शुभ अंक- 3, शुभ रंग- गहरा नीला

9 of 10
number

अंक- 8, नाम अक्षर- F P
आज आपको ईर्ष्या तथा द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेगा। ऑफिस में कोई कार्य के लेकर आपत्ति कर सकता है। सगाई संबन्धों में सावधानी बरतें। रिश्तों में खटास आ सकती है। रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सेहत ढीली रहेगी। अगर पीठ दर्द है तो ध्यान रखे ।
शुभ अंक- 32, शुभ रंग- लेमन 

विज्ञापन

10 of 10
number

अंक – 9
घर की चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी। बच्चों के दाखिले के लिये ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। कोई भी कार्य दृढं संकल्प के साथ पूरा करेंगें। सेहत को ठीक रह्कने के लिए लम्बे समय तक काम न करें बीच में ब्रेक लेते रहें।
शुभ अंक –19, शुभ रंग- लाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें