फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 9 जुलाई: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 09 Jul 2020 05:42 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 9 July 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 
नाम अक्षर – A I J  Q Y
आज अनावश्यक खरीददारी होगी। विद्यार्थी के लिये खुशखबरी भरा दिन है। परीक्षा में सफलता मिलने की सम्भावना है। पिता का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। पड़ोसियों के कारण किसी प्रकार का झंझट उत्पन्न हो सकता है। आज आप अकेलापन महसूस करेंगे। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
अपोजिट सेक्स के व्यक्ति सावधान रहें। किसी प्रकार के बड़े झमेले में फंसा सकते हैं। आलस्य के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। दिन भर उठापटक चलती रहेगी। जीवनसाथी से बिना बात के बहस हो सकती है। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - गोल्डन

4 of 10
number
अंक - 3 
नाम अक्षर – C G L S
आज धन अर्जित करने का दिन है। नए विचारों और अपनी प्रतिभा से फायदा प्राप्त करें। आलस्य महसूस कर सकते हैं। पीठ या कमर में दर्द सता सकता है। दिमाग में ख्याली पुलाव रहेंगें। आज आपको अहम निर्णय लेने में दिक्कतें आएंगी। धन के लाभ के योग बन रहे हैं।  
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – फिरोजी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4 
नाम अक्षर – D M T 
काफी समय से चली आ रही कानूनी अड़चनों का समाधान हो सकता है। नई सोच अपनाएं और पुरानी छोड़कर आगे बढ़ें। यदि नई नौकरी की तलाश है, तो आज सफलता मिल सकती है। नई योजना बनाएंगे और उस पर अमल करेंगें।  
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5 
नाम अक्षर – E H N X 
आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। कोई मित्र आज प्रेम का प्रपोजल दे सकता है। किसी संस्थान से अगर कर्ज लेना चाहते हैं, तो पेपर को ठीक से जांच लें। आज का दिन बहुत अच्छा है। मानसिक और पारिवारिक तनाव काम होगा। प्रेमी के साथ मिल कर गपशप होगी। 
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
सेहत का विशेष ध्यान दें। आंखों की तकलीफ हो सकती है। मन विचलित रहेगा। आज किसी से बात करने के दौरान खूब सावधानी बरतें। धैर्य से काम लें। दिन अनुकूल है बाधाओं से छुटकारा मिलने की सम्भावना है। 
शुभ अंक – 21
शुभ रंग– हरा।

8 of 10
number
अंक - 7 
नाम अक्षर – O Z 
बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलने की संम्भावना है। दोस्तों ने अगर उधार लिया है, तो धन वापस मिल सकता है। धन को लेकर योजना बनाएंगे। अगर कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके खिलाफ साजिश कर रहा है, तो आज वह परास्त होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।   
शुभ अंक - 15 
शुभ रंग – नारंगी।

9 of 10
number
अंक – 8 
नाम अक्षर - F P
किसी भी नये कार्य या निर्णय लेने से पहले सोच लें। बिना सोचे हुऐ कार्य आपको नुकसान दिला सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियां तनाव ला सकती हैं। भूमि मकान से सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। निवेश से लाभ होगा।  
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार के लिए पैसों की व्यवस्था हो जाएगी। सरकारी नौकरी वाले जातकों को बॉस के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी खास काम में लगे हैं, तो वह आज पूरा होगा। 
शुभ अंक –19 
शुभ रंग – वाईलेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें