फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 09 नवंबर: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Mon, 09 Nov 2020 06:38 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 9 November 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number

अंक- 1
नाम अक्षर- A I J  Q Y

विद्यार्थियों के लिये आज थोड़ा सा मुश्किलों से भरा हुआ दिन रह सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में तनाव व मतभेद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से समाप्त हो जाएंगे। आज के दिन इन्टरव्यू, साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्ति के योग हैं। शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R 

पारिवारिक जीवन में आप बेहतर तालमेल स्थापित करने मे सक्षम रहेंगे। नई मशीन व तकनीकी ज्ञान का आप अपने काम में उपयोग व इस्तेमाल करेंगे। प्रेमी प्रेमिका के सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझकर उसके अनुरूप आचरण करेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला

4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S

अजनबी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें अन्यथा आप किसी साजिश का शिकार हो सकते है। आपमें एक लचीलापन रहेगा, जिससे आपके अधिक से अधिक  मित्र बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नया वाहन ले सकते है। स्वयं को आजाद महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी।  पुराने विवाद समाप्त होकर नये अध्याय की शुरूआत करेंगे और अपने सहकर्मी के साथ भी रिश्ते मजबूत बनाएंगे। व्यापार व नौकरी में नई-नई संभावनाएं तलाशने के लिये आप यात्राएं करेंगे। प्रेम-सम्बन्धों के मामले में पकड़े जाने का खतरा है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर- E H N X 

व्यापार में वृद्धि होगी और नये व्यापार की शुरूआत भी कर सकते हैं। आप महसूस कर सकते हैं कि जिंदगी से मिठास गायब हो गई है। खर्च की अधिकता रहेगी। पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिये समय अति शुभ है। ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने शौक पूरे करने की कोशिश में रहेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V  W

आज के दिन कोई नया काम, कला, हुनर आप सीख सकते हैं। प्रोफेशनल स्टडीज के लिये प्रयासरत विद्यार्थियों को शुरूआत में इतने अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। संतान की शिक्षा पर अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी रिश्तेदार के माध्यम से कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिससे आपका मूड ऑफ हो जाएगा। 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाईट ग्रे

8 of 10
number
अंक- 7
नाम अक्षर- O Z 

व्यापार व व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल है। नए लोगों के साथ व्यापारिक अनुबन्ध व करार हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों से सचेत रहें। संतान के करियर, विवाह आदि को लेकर थोड़ी सी चिंता रह सकती है।चल-अचल सम्पत्ति की खरीददारी का योग है।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- वायलेट

9 of 10
number

अंक- 8
नाम अक्षर- F P

आय व आजीविका के साधनों में बढोत्तरी होगी। यात्रा हो सकती है। संतान का व्यवहार, उसकी आदतें आपको विचलित कर सकती हैं। विद्यार्थियों को वीजा, पासपोर्ट, ईमीग्रेशन आदि की समस्या रह सकती है। आज आपको अपने व्यापार में योग्य, अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्ति के अनुभवों का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
दिन की शुरूआत होते ही आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके अटके कार्य पूरे होंगे। यात्राएं काफी हद तक सार्थक साबित होंगी। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। परिवार में संतान से सम्बन्धित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अमर्यादित व असंयमित प्रेम सम्बन्ध मुसीबत पैदा कर सकते है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें