फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 08 नवंबर: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sun, 08 Nov 2020 06:42 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
Ank Jyotish Numerology Prediction 8 November 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।


 
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y 

व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। आज यात्रा में सावधान रहें। चोरी हो सकती है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें। जीवनसाथी से अनबन रहेगी।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग -  हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर B K R 

सरकारी एवं वित्तीय काम बनेंगे। खर्च बढ़ने संबन्धी कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। घरेलू परेशानी खत्म होंगी। सौंदर्य प्रशाधनों की खरीदारी व शॉपिंग कर सकते हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - गोल्डन

4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S 

अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलतफहमी थी। वे सारी शंकाएं दूर होंगी। परिवार के साथ घूमने के लिए समय निकाल लेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं। उनकी संगति से दूर रहें।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T 

नौकरी में तरक्की हो सकती है। सिर पर चोट लग सकती है या बुखार से परेशान हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। संपत्ति में निवेश और आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। कुछ लोग नये अनुसंधान,अन्वेषण में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर- E H N X

सरकारी नौकरी या होटल में कार्यरत व्यक्तियों को नया आर्डर मुश्किल से मिलेगा। आँख में इन्फेक्शन हो सकता है। साफ पानी का प्रयोग करें। आज आप जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति-पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
नाम अक्षर- U V  W

उच्च शिक्षा का योग भी है जो लोग ग्रहण करना चाहते हैं। इच्छुक व्यक्ति तैयारी शुरू कर सकते हैं। घर-परिवार की समस्या चिंता का कारण हो सकती है। जीवनसाथी का मिला- जुला व्यवहार रहेगा। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल

8 of 10
number
अंक- 7
नाम अक्षर- O Z

आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। आप व्यापार में रिस्क लेंगे,जो आगे चलकर सही साबित होगा। छात्र-छात्राओं को इंटरव्यू के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक – 3 
शुभ रंग - भूरा

9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षर- F P     

यात्रा में थकान की अनुभूति होगी। परिवार के साथ तालमेल बिठाने के लिए अच्छा दिन है। भविष्य की अच्छी योजनाओं पर विचार करें। आने वाला समय बहुत ही शुभकारी है। 
शुभ अंक - 25
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक -9  
भूमि मकान आदि संबंधित मामले उत्पन्न हो सकते हैं। छात्रों को मनचाहे कोर्स में एडमिशन हो सकता है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - क्रीम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें