फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 05 जून: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Fri, 05 Jun 2020 06:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 05 June: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y

धैर्यशीलता में कमी आएगी। प्रेम के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों को लेकर परेशान रहेंगे। बेचैनी महसूस कर सकते हैं। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग कम मिलेगा।  
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 

चलते हुऐ कार्यों में बाधाएं आएंगी। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के कारण घर में समस्याएं उत्पन्न होंगी। बच्चों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। आय में वृद्धि होगी। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - गुलाबी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

मन उदास रहेगा। जोश में कमी आएगी। आलस घेरे रहेगा। स्वयं आंकलन करें आपकी इन्ही आदतों की वजह से नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी में कम बनेगी। परिवार में नौकरी को लेकर कलह बढ़ सकता है। 
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के केस में जीत हासिल हो सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से कतरा सकते हैं। पिता की सेहत खराब हो सकती है। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 

सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। जोश से परिपूर्ण रहेंगे। कठिनाइयों को सुचारू रूप से सोच समझ कर सुलझाएंगे। नकारात्मक विचार दिमाग पर हावी रहेंगे। वाणी में कठोरता जीवनसाथी के साथ दूरियां लाएगी। हड्डी रोग से परेशान हो सकते हैं। 
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W

अहंकार से बचें। रिश्तें और नौकरी में रुकावटें आ सकती है। दुर्घटना घट सकती है, सतर्क रहें कोई भी काम शीघ्रता से खत्म करने की कोशिश न करें। जल्दबाजी के कारण नुकसान हो सकता है। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 

पारिवारिक अशांति के कारण मूड खराब रह सकता है। बच्चों या युवक-युवतियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। आप में नेता बनने के गुण हैं तो अपनी इस प्रतिभा का जीवन के लक्ष्य को पूरा करने में प्रयोग करें। भाई से मन मुटाव हो सकता है। घर में सामंजस्य बनाएं रखें। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - भूरा

 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को अपने परीक्षा परिणामों की चिंता रहेगी। नौकरी में तरक्की या परिवर्तन का योग बन रहा है। यात्रा पर भी जा सकते हैं। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं।  
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 9
मानसिक अशांति रहेगी। बॉस की नाराजगी परेशानी का सबब बन सकती है। सरकारी नौकरी में भी रुकावट आ सकती है। घर में कैक्टस के पौधे न लगाएं। दंपत्ति जीवन में अस्थिरता रहेगी। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें