फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 04 जून: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 04 Jun 2020 07:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 04 June: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
मूलांक 1 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

अपनी वाकपटुता से आप सभी को इम्प्रैस कर लेंगे। आफिस में बॉस के साथ मीटिंग हो सकती है। ऑफिस में यदि प्रजेन्टेशन दिखानी हैं तो वह सभी को पसन्द आएगी। जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। घर पर किसी के रिश्ते की बात चल सकती है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
मूलांक 2 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

अगर विवाह की इच्छा है तो आज पूरी होने की सम्भावना है। मानसिक शांति मिलेगी। रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। खर्चों में अधिकता आएगी। नौकरी के लिये इन्टरव्यू काल आ सकता है।
अंक - 24
शुभ रंग - हरा

4 of 10
मूलांक 3 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

अचानक खर्चे बढ़ेंगे। भाग्य आंख मिचौली खेलेगा। भविष्य के लिये योजनाएं परीक्षा में असफलता मिलेगी। पड़ोसियों से नुकसान हो सकता है। विवाह में अड़चने आ सकती है।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - सुनहरा
विज्ञापन

5 of 10
मूलांक 4 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

पारिवारिक अशांति रहेगी। आपका संयम भरा बर्ताव सिचुऐशन को सुधार सकता है। कोर्ट कचहरी में सफलता मिल सकती है। नौकरी में ट्रांस्फर हो सकता है। बच्चों का ध्यान रखें कुछ लोग बहकावे में आ सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग - हल्का हरा
विज्ञापन

6 of 10
मूलांक 5 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

खर्चे बढ़ेंगे बचत कम होगी। जोश में होश न खोएं। भूमि सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। कंधे पर चोट लग सकती है। भाई बहन में प्यार बढ़ेगा आपसी रंजिशें सुधरेंगी।
शुभ अंक – 23 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

7 of 10
मूलांक 6 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

स्वास्थ्य ढीला रहेगा। मन विचलित रह सकता है। मन को वश में रखें। सट्टा आदि दूरी बनाए रखें। पेट की खराबी से परेशानी हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गुलाबी

8 of 10
मूलांक 7 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

बच्चों के साथ समय बिताएंगे। धन का नुकसान हो सकता है। व्यापार में गलत निर्णय जीवन की धारा बदल सकते हैं। अचानक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - जमुनी

9 of 10
मूलांक 8 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

प्रेम विवाह की संभावना है। भाई बहन के रिश्ते में तनाव आएगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, कोई पारिवारिक परेशानी बढ़ सकती है। बुरी खबर भी मिल सकती है। 
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

10 of 10
मूलांक 9 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 9
अगर आप नौकरी तलाश रहे हैं तो सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं। मेहनत से कार्य करेंगे तो तरक्की मिलेगी अन्यथा अफसर बाहर का दरवाजा दिखा सकते हैं। पारिवारिक क्लेश बढ़ेगा। नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें