फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 03 जून: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 03 Jun 2020 07:25 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 03 June: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
मूलांक 1 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

किसी सरकारी झमेले में फंस सकते हैं। रिश्तेदारों से सावधान रहें। कोई पीठ पीछे बुराई न करें, इसे लेकर सचेत रहें। पिता का स्वास्थ्य नाजुक रहेगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है। 
शुभ अंक - 15 
शुभ रंग – हल्का नीला
विज्ञापन

3 of 10
मूलांक 2 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

परिवार में खुशियां आएंगी। नये घर में प्रवेश हो सकता है। कला संगीत में रुचि बढ़ेगी। अगर नए व्यापार में निवेश करना चाहते हैं, तो आज उत्तम दिन है।
शुभ अंक - 28 
शुभ रंग - बैंगनी

4 of 10
मूलांक 3 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

नौकरी में पदोन्नती के योग बन रहे हैं। आफिस में सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। किसी भी प्रकार के नशे से बचें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
मूलांक 4 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

सरकारी नौकरी के योग बन सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी। अपने प्रयासों में नई नीतियां अपनाएं। अचानक विदेश जाना पड़ सकता है। नए आर्थिक कष्ट उपजेंगे। बुद्धिमता से फैसला लें।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
मूलांक 5 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

प्रेम में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। पैर में चोट लग सकती है। सरकारी समस्या उत्पन्न हो सकती है। पास-पड़ोस से सुखद समाचार मिलेगा। माता–पिता की अनबन आपके जीवन में कुछ एक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
मूलांक 6 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

रोमांटिक दिन, परन्तु मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। कोर्ट—कचहरी से उपजी परेशानियों का निवारण हो सकता है। मित्रों के साथ मूवी, घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लेमन

8 of 10
मूलांक 7 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

पति-पत्नी में झगड़ा बढ़ सकता है। पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। नौकरी में नई समस्याएं आ सकती हैं। भावनात्मक परेशानियां घेरे रहेंगी। संयम से काम लें।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – पीला

9 of 10
मूलांक 8 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

नया काम या व्यापार शुरू करने से पहले जांच लें। जमीन जायदाद खरीदने की इच्छा है, तो पेपर को जांच लें। हस्ताक्षर सोच-समझ कर करें। प्रतिदिन योग करें और सुबह टहलें। सेहत ठीक रहें, इसलिए खान-पान में ध्यान रखें।  
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन

10 of 10
मूलांक 9 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 9
विवाह के लिए अनुकूल समय है। विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं। ससुराल पक्ष का सहयोग कम मिलेगा। जल्दी उत्तेजित हो सकते हैं। दुर्घटना होने की संभावना है, सतर्क रहें। 
शुभ अंक – 13 
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें