फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 03 नवंबर: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Tue, 03 Nov 2020 07:13 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 3 November 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J  Q Y

दिन बेहतर रहेगा। मानसिक रूप से सकारात्मक विचारों से लबरेज रहेंगे। खर्च पर अंकुश लगाएं। पैत़ृक सम्पत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी थोड़ा बहुत परेशानी रह सकती है। समय रहते चिकित्सक से जांच करवाते रहें। किसी प्रकार का जोखिम न लें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R 

आज के दिन सामान्य और समय फलदायी रहेगा। जमीन से सम्बन्धित विवादों में आपकी जीत हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। व्यापारिक बदलाव कर सकते हैं। संतान के विवाह की चिंता परेशान कर सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना होने की संभावना है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S

अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नकारात्मक विचार आपकी उन्नति में बाधक हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पास-पड़ोस से चला आ रहा मन-मुटाव दूर हो सकता है। मेहनत का सुखद फल प्राप्त करेंगे। कानून या निवेश सम्बन्धी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T 

भिन्न भिन्न मामलों में आपकी प्रशंसा हो सकती है। व्यापारिक मामले आपको व्यस्त रखेंगे। मित्रों के साथ सहयोगात्मक विचार रहेगा। हर मुश्किल का डट कर मुकाबला करेंगे।कोई अनहोनी या दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक सहयोग से लाभ की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर- E H N X 

आप अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। निजी तौर पर आप प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगे। थोड़ा बहुत घरेलू परेशानियां तंग कर सकती है। आपको धैर्य और ठंडे दिमाग से काम निकालना पड़ेगा। प्रेमी-प्रमिका के बीच नोंक-झोंक होगी जोकि सम्बन्धों में दरार लाएगी।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
number

अंक- 6
नाम अक्षर- U V  W 

व्यापारिक तौर पर विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आपमें समर्पण का भाव रहेगा। कार्यालय आफिस आदि में अधिकारियों से आपको अपने व्यवहार की प्रशंसा मिलेगी। पारिवारिक सम्पत्ति में वाद-विवाद की उलझने बढ़ सकती हैं। कर्ज के लेनदेन में सावधानी बरतें। आपकी परिपक्वता लाभ के अवसर दिला सकती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

8 of 10
number
अंक- 7
नाम अक्षर- O Z 

आपको अपने व्यापारिक कार्यक्षेत्र में मूल्यांकन करने का समय है। मानसिक अशांति से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। पारिवारिक मेल-जोल बढ़ेगा। आप लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। ब्लड प्रेशर से सम्बन्धित समस्या बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नीला

9 of 10
number

अंक-  8
नाम अक्षर- F P

होटल इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों को धन लाभ की संभावना है। आयात-निर्यात तथा ज्वैलरी के क्षेत्र में लाभ हो सकता है।नया निवेश करने से बचें। नया वाहन खरीद सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपना समय पढ़ाई में लगाएंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। संतान से अच्छी खबरों की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

10 of 10
number

अंक - 9
समय सामान्य रहेगा। बड़ी उम्र के लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। नौकरी में समस्या रहेगी लेकिन इसका निदान हो सकता है। आपमें जिंदगी से ज्यादा पाने की इच्छा होगी जिसमें कुछ हद तक सफल हो पाएंगे।जीवन शक्ति में थोड़ा गिरावट आ सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम करने की जरूरत है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें