अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर - A I J Q Y
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आयेंगी लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम में सफलता हासिल होगी। विवाह के योग बन रहे हैं। हमसफर के साथ शाम का कार्यक्रम बनेगा।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
मन विचलित है आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। शिक्षा में रूकावट आ सकती है। जिसके कारण साथ परिवार में अशांति आ सकती है। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- क्रीम
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जायेगा। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी होगी। माता पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आपके अटके कार्य आज से पूर्ण हो सकते हैं। संपत्ति से संबन्धित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज मौज -मस्ती नहीं कर पायेंगे। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रखें रिश्तों में समस्या हो सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द होगी। प्रेम सम्बन्धों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबन्धों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
उल्लास भरा दिन रहेगा। जीवन साथी का साथ प्रेम और रोमांस बन रहेगा। वाहन या घर खरीद सकते हैं। रूके काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - गुलाबी
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले बेचैन करेंगे। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा। परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। कैरियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - ग्रे
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
आज आपका मन सातवें आसमान पर है। प्रियजन से जो उम्मीदें है वह पूरी होगी। विदेशयात्रा पर जाने और नये संबन्ध बनाने के योग हैं। आज आप चर्चा में रहेंगे। कोर्ट से संबन्धित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – पीला
अंक – 9
उच्च शिक्षा के लिये आवेदन भरने के लिये दिन शुभ है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलायेंगी। विवाह के रिश्ते के लिये दिन उत्तम है। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – नांरगी