अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक -1
नाम अक्षरः– A, I, J ,Q, Y
पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। मन विचलित हो सकता है। कार्य में मन नहीं लगेगा। आप में से कुछेक के लिए दिन शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है। नए प्रेम संबंध बनेंगे। धर्म-कर्म के कार्य से आपको शांति और सकून मिलेगा।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक -2
नाम अक्षरः B,K,R
आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रह सकता है। किसी महिला से आपका झगड़ा हो सकता है। पेट की तकलीफ आपका दिन खराब कर सकती है। शेयर मार्केट से लाभ की सम्भवना है। आर्ट या म्यूजिक के तरफ रुझान बढ़ेगा।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - लाल
4 of 10
number
अंक -3
नाम अक्षरः- C,G,L,S
आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। शाम तक कार्य पूरे होने के योग हैं। पैतृक संपत्ति मिलने की सम्भावना है। किसी कल्चरल कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग -मैरून
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक -4
नाम अक्षरः D,M,T
प्रेमी के साथ झगड़ा हो सकता है। अपनी हैसियत के अनुकूल ही खर्चा करें। बात को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत न करें। आपके व्यक्तित्व पर असर पड़ेगा। आपकी रचनात्मकता पूरे उफान पर होगी।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग- वॉइलेट
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक -5
नाम अक्षरः E,H,N,X
अगर आज आप विवेक का इस्तेमाल करें तो आप प्रतिकूल को भी अनुकूल में परिवर्तित कर सकते हैं। अपने व्यापार कार्य में नई तकनीक का प्रयोग करें। इससे आपका ही फायदा होगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें। चोट लग सकती है। धन और प्रेम के मामलों में ज्यादा आज़ादी न लें, ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक -6
नाम अक्षरः U,V,W
आज परिवार के साथ आप शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज किसी इलेक्ट्रानिक वस्तु की खरीद सकते हैं। रोजमर्रा के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अड़चनें आ सकती है|
शुभ अंक -26
शुभ रंग - फिरोज़ी
8 of 10
number
अंक -7
नाम अक्षरः O,Z
आज के दिन आपके क्रोध में अधिकता रह सकती है। सुरक्षा के कार्यों में लगे जातकों को सम्मान मिल सकता है। साथ ही पदोन्नति भी हो सकती है। पुराने प्रेम संबंध प्रबल होंगे। नए सम्बन्ध भी बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मन-मुटाव हो सकता है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नीला
9 of 10
number
अंक -8
नाम अक्षरः F,P
आज कोई भी कार्य शुरु करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें। आज आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। सोच समझकर कार्य करें। अपनी गलतियों से नुकसान होगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - जमुनी
अंक -9
आज के दिन शत्रु आप पर हावी हो सकते है। अधीर होकर फैसला न करें, इससे आपका नुकसान हो सकता है। अविवाहित स्त्राी-पुरुष दोनों का आज रिश्ता तय हो सकता है। किसी प्रियजन से आज आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - हल्का नीला