अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आप कोई नया कान्ट्रेक्ट या एग्रीमेन्ट साइन कर सकते हैं। बैंक बैलेन्स बढ़ेगा। यूरिन इनफेक्शन या बुखार हो सकता है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आप आप अपना धन व्यर्थ की चीजों में व्यय करेंगें। बेहतर रहेगा कि आप इसे म्यूचुअल फंड या कहीं और निवेश करें। शादी—विवाह जैसे कार्यक्रम में आप व्यस्त रह सकते हैं। छात्र-छात्राओं को कठिन संघर्ष करना पड़ेगा। परिवार के सदस्य आप नाराज हो सकते हैं। उनकी बात को महत्व दें।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- सिल्वर
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
नए प्रेम-संबंध बनाने वाले व्यक्तियों को सोच-समझकर साथी का चुनाव करना चाहिए। परिवार में बड़े बुजुर्गों से राय लें। माता-पिता से बात करें। इससे आपका बिगड़ता काम बन सकता है।
शुभ अंक 26
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
दूसरों पर हुक्म चलाना आज आपको मंहगा पड़ सकता है। आज आपको धैर्य व संतोष से काम करना चाहिए। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। मित्रों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई नया निवेश न करें।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
आज आप कोई भी नया कार्य करने से पहले समझदार व्यक्ति की सलाह जरूर लें। घर में मांगलिक प्रसंग सम्पन्न होगा। पुत्री के विवाह का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास है। छात्र आज एडमीशन के लिये नए आवेदन डाल सकते हैं। पति-पत्नी को एक दूसरे को ज्यादा समय देना चाहिए।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आपको व्यापार में हानि हो सकती है। हाथ, पैर व सिर में चोट लग सकती है। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं, तो सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करें। खरीददारी के लिए शॉपिंग माल जा सकते हैं। आज आप अपने परिवार पर ज्यादा खर्च करेंगे।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – क्रीम
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
आपके घर में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। आज धन अधिक खर्च होगा। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। व्यापार एवं व्यवसाय के लिए सही लोगों से विचार-विमर्श करें। साथ ही धन को सही जगह निवेश करें, ताकि लाभ हो सके।
शुभ अंक — 11
शुभ रंग – ग्रीन
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
नौकरीपेशा लोगों की ट्रांसफर संबंधी समस्या आ सकती है। हालांकि ट्रांसफर तरक्की भी दिला सकता है। पति-पत्नी में किसी बात पर मन-मुटाव होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए आज का सही दिन है। बच्चों को लेकर चली आ रही अब समस्या खत्म होगी।
शुभ अंक –12
शुभ रंग – काला
अंक – 9
आज के दिन आपको माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। नवयुवकों को सफलता मिलेगी। प्रेमिका की किसी बात को हल्के में न लें। ध्यान रहे ऐसा करने पर गलतफहमी बढ़ सकती है। परिवार में झगड़े-झंझट हो सकते हैं।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – नारंगी