फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 2 जनवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Tue, 01 Jan 2019 03:57 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक .1
नाम अक्षरः . A, I, J, Q, Y
मानसिक अशान्ति आज के दिन रह सकती है । दाम्पत्य जीवन में मुश्किलें ज़्यादा हो सकती है। सही वाणी बोलें। आज के दिन व्यापार अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक .2
नाम अक्षरः B, K, R
सकारात्मक सोच रखें। किसी प्रकार का मनोवैज्ञानिक डर आपको बैचेन कर सकता है।  भाग्यांक अंक 7 वालों को झुंझलाहट महसूस होगी। क्रोध वश अपना नियंत्रण न खोयें। आज के दिन जीवनसाथी के साथ ज्यादा-ज्यादा व्यतीत होगा।
शुभ अंक . 42 
 शुभ रंग .  पीला  

4 of 10
number
अंक .3
नाम अक्षरः C, G, L, S
आज के दिन आपके धन-सम्पति में वृद्धि  होगी। परन्तु आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। खर्चा कम करें। अंक 3 वाले व्यक्ति महत्वाकांक्षी होते हैं। आप अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ें।
शुभ अंक . 11 
शुभ रंग . नीला 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षरः D, M, T
आज के दिन आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। भग्यांक 8 वाले जातक को बुखार हो सकता है। आपकी आधुनिक विचारधारा आपके लिए नये संयोग लायेगी। कंप्यूटर, इंटरनेट और सोशल मीडिया में कार्यरत जातक के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा।  
शुभ अंक - 45
शुभ रंग जामुनी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षरः E, H, N,X
आज के दिन विदेशी लोगों से दोस्ती हो सकती है । एक्सपोर्ट की दिशा में काम कर रहे व्यक्तियों को आज नया ऑर्डर मिल सकता है। किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। उतावलापन परेशानी को बुलावा देता है।  भाग्यांक 3 के जातक अगर किसी  प्रतियोगिता में भाग लें रहे  है तो रिजल्ट आज के दिन उत्तम आएगा।
शुभ अंक 3
शुभ रंग सिल्वर 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक . 6
नाम अक्षरः U, V W
आज आप थोड़ा रूमानी हो जाएंगे। शिक्षा के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यापारी को नए सांझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। कुछ घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं। नौकरी में कुछ बाधाएँ भी आज के दिन आ सकती है।
शुभ अंक 23
शुभ रंग हरा 
 

8 of 10
number
अंक . 7
नाम अक्षरः O, Z
परिवार के सदस्य की किसी बात से आहत होंगे। बेटी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। दिन सुस्त रहेगा। आपको बहुत आलस्य आयेगा।
शुभ अंक . 3
शुभ रंग . बैगनी

9 of 10
number
अंक . 8
नाम अक्षरः F, P
भाग्यांक 8 वालों के लिए आज का दिन भाग्य लेकर आयेगा। ज्यादा बोलने की वजह से आप फंस सकते हैं। लोग आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
शुभ अंक . 4
शुभ रंग  नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक . 9
आपकी बांई टांग में आज के दिन दर्द हो सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। सरकारी महकमे पुलिस आदि कार्य करने वाले जातकों के लिए आज के दिन मुश्किलें आ सकती हैं।
शुभ अंक 26
शुभ रंग लाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें