फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: जानें साल 2019 के पहले दिन क्या अंकों का खेल, आपकी किस्मत से खायेगा मेल

Mon, 31 Dec 2018 06:11 PM IST
Trainee Trainee निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number

अंक  1

नाम अक्षर. A, I, J, Q, Y
नया वर्ष आपके लिए अपने साथ ढेर सारी खुशियां लाया है। इस वर्ष विद्यार्थियों की पढ़ाई संतोषजनक रहेगी। इस साल मुश्किल प्रश्न पत्र आ सकता है। भाग्यांक 3 वाले जातकों को बुधवार को कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक -  1
शुभ रंग - जामुनी
विज्ञापन

3 of 10
number

अंक 2

नाम अक्षर B, K, R
नवविवाहित जोड़े के लिए आज का दिन उत्तम है। जो जातक संतान की इच्छा रखते हैं, आज का दिन उनके लिए शुभ है। स्वास्थ्य सम्बंधी परेशनियां आपको आज के दिन परेशान कर सकती हैं। चांदी के बर्तन में पानी पीयें। इस वर्ष नए प्रेम सम्बंध और रिश्ते क़ायम होने की संभावना है। कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी कर घूमने जाएंगे।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग गहरा - नीला

4 of 10
number

अंक 3

नाम अक्षर C, G, L, S
नए साल के पहले दिन आप अपने जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
शुभ अंक-  22
शुभ रंग - पीला 
विज्ञापन

5 of 10
number

अंक 4

नाम अक्षर D, M, T
आज के दिन आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। नए साल में आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी कार्य की अधिकता के कारण आप अपसेट रहेंगे। अकाउंट्स से सम्बंधित जातकों को अच्छा समाचार मिल सकता है । जीवनसाथी से मधुर संबंध बनेगे। 
शुभ अंक 45
शुभ रंग मुनी
विज्ञापन

6 of 10
number

अंक 5

नाम अक्षर E, H, N,X
नव वर्ष  के दिन आप चतुर और बुद्धिमता से कोई फैसला लेंगे, लेकिन आज आवश्यकता है आपको ध्यान केन्द्रित करने की क्योंकि आने वाले वर्ष में आपकी एकाग्रता से किए हुए कार्य करें आपको तरक्की राह पर ले जाएंगे। भाग्यांक 3 वाले जातक का मन आज रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा| नेत्र विकार उत्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक 13
शुभ रंग  सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number

अंक 6

नाम अक्षर U, V W
आपकी बुद्धि की लोग आज प्रशंसा करेंगे। जन्म तिथि में अगर अंक 2 अधिक हैं तो वह जातक साझेदारी में कार्य शुरू करसकते हैं। इस साल नए व्यापार की योजना भी आप बना सकते है। प्रेमी का पूरा साथ मिलेगा। विवाह का योग नजदीक आ रहा है।
शुभ अंक 18
शुभ रंग गहरा नीला
 

8 of 10
number

अंक 7

नाम अक्षर O, Z
नया वर्ष विद्यार्थियों के लिए उत्त्म रहने वाला है। जो जातक मीडिया, मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते हैं उनको थोडी परेशानीयां हो सकती है। अपने प्रियजनों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएगे। आज प्रेम में सफलता का दिन है। जिन जातकों की जन्मतिथि में 4 अंक है। उनके विवाह होने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक 11
शुभ रंग नीला

9 of 10
number

अंक 8

नाम अक्षर F, P
नए वर्ष में रुके हुए कामों में गति आएगी। नेट पर चैटिंग करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। आज के दिन ज्यादा समय आप फेसबुक पर ही व्यतीत करेंगे | आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। भाग्यांक 2 वाले जातक धन को रिअल एस्टेट में निवेश कर सकते है। बुज़ुर्ग रिश्तेदार का स्वस्थ खराब हो सकता है।
शुभ अंक 6
शुभ रंग. गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
number

अंक 9

नए वर्ष में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। जिन जातकों का भाग्यांक 6 है। वह ध्यान रखें कि दूसरों की भावनाएं आपके कारण आहत न हों। आज का लगभग सारा दिन मीटिंग में ही गुजरेगा। आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करना आपके लिए उत्तम है। आपको के दिन निश्चित रूप से आपको प्रेमी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक 15
शुभ रंग. लाल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें