फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 2 अप्रैल 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक- 1
नाम अक्षर –A I J Q Y

दिल और दिमाग का सही उपयोग आपको तरक्की की ओर ले जाएगा। घर की शांति को बनाए रखने के लिए आपको अपना कुछ समय परिवार और बच्चों को देना पड़ेगा। असमंजस के कारण गलत निर्णय लेने से बचें। जो जातक नए शहर में ट्रॉस्फर ले रहे हैं उन्हें उपयुक्त सोशल सर्कल मिलने की सम्भावना है। 
शुभ अंक -3
शुभ रंग – हल्का नीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर–B K R

माता के साथ आज आपकी अच्छी पटने वाली है। बिन कहे ही वह आपकी सारी बातें मान जाएंगी। आलस्य के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। शाम रंगीन बीतेगी। बिजनेस टूर पर जा सकते हैं। रूका हुआ पैसा मुश्किल से वापस मिलेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

पूजा पाठ, धर्म कर्म में मन लगेगा, नए शादी शुदा जोड़ों में आपसी तालमेल बढ़ेगा। बैंक से लोन अप्रूव हो सकता है। बहन की शादी तय हो सकती है। जमीन-जायदाद की डील में सावधानी बरतनें का प्रयास करे। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेंगी।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T

यात्रा में तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थीजनों को परीक्षा के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पिता के साथ विवाद हो सकता है। दिन को नियमित रखें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X

प्रेमियों के लिए दिन सार्थक रहने वाला है। विवाह की तैयारी कर रहे हैं तो दिन अनुकूल रहेगा। ज्वैलरी आदि की शापिंग करने के लिए आज का दिन बड़ा उचित है। कोर्ट-कचेहरी के केस अभी लंबे चलेंगे।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक-6
 नाम अक्षर-U V W

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी बात मनवाने में संघर्ष करना पड़ सकता है। अब तक जो काम की अति झेल रहे थे, उनको अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। शादी सगाई जैसे कामों में रूकावट आ सकती है। प्रेमी रूठ सकता है। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग– सुनहरा

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z

बच्चों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसी कारणवश आपकी नौकरी छूट गई थी तो आज का दिन उपयुक्त है आवेदन भरने के लिए। यात्रा से लाभ होने की सभंवना है। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – लाल
 

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

बिजनेस टूर पर जाना हो सकता है। नई व्यापारिक डील तय हो सकती है। पुराने किसी मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थी कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। सोशल मीडिया नेटवर्किंग से फायदा मिल सकता है। नए कामकाजी संबंध बन सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में ताल-मेल बनाने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक -16
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आपकी मेहनत आने वाले समय में आपको लाभ अवश्य देगी। विद्या के लिये विदेशी यूनिवर्सिटी से स्कालरशिप का ऑफर आ सकता है। काम की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में नई सोच आपको फायदा दिला सकती है।
 शुभ अंक –2
 शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें