अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक – 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी खराब रह सकती है। सावधान रहें नहीं तो आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। आज नौकरीपेशा व्यक्तियों को कड़ी मेहनत के बावजूद कुछ हाथ नहीं लगेगा। कई स्तरों पर खुद को साबित करने के लिए आपको आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। ट्रांसफर भी हो सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक-2
नाम अक्षर - B K R
आप कुछ नया सीखने की चाह रखेंगे, इसलिए नए कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। पुरानी व्यापारिक समस्या आज सुलझ जाएगी। अदालती व कानूनी मामलों पर विशेषज्ञ की सलाह लें, अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। दिन आपके लिए अचानक लाभ लेकर आएगा।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – नीला
4 of 10
number
अंक-3
नाम अक्षर - C G L S
युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय नजर आएगें। शुभचिंतक व हितैशी आपको समय आने पर तुरंत मदद करेंगे। यात्रा कर सकते हैं। आप घिसे-पिटे रास्ते को छोड़कर नया रास्ता अपना सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
शुभ अंक – 27
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर - D M T
आज के दिन आपको सतर्क रहना पड़ सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें, निजी मुद्दे कुछ हद तक आपको परेशान कर सकते हैं। आज के दिन आपके सामने कोई ऐसी बात आ सकती है, जो आप नहीं चाहेंगे। आपके साथ धोखेबाजी हो सकती है, अत: सावधान रहकर अपने काम को करें। अच्छे लोगों से मेलजोल बढ़ाएं। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर - E H N X
धार्मिक गतिविधियों में समय दे सकते हैं। कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिलेगी। खुद को साबित करने के लिए आपको खूब मेहनत करनी पडे़गी। गलत लोग आपको फंसाने की कोशिश करेंगे। आप सतर्क हैं, परन्तु सलाह है कि हर किसी पर विश्वास न करें।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक – 6
नाम अक्षर - U V W
आप अपने अन्दर कुछ खास बदलाव महसूस करेंगे। परिवार, समाज, मित्र आदि के बीच आपकी सराहना हो सकती है। इन सभी लोगों के साथ आप आज ज्यादा समय बिताएंगें। आज आप अपने लव पार्टनर को विवाह का प्रपोजल दे सकते हैं। लाभदायक दिन रहेगा। सामाजिक और व्यावहारिक रूप से व्यस्त रहेगें। आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा।
शुभ अंक -26
शुभ रंग – नीला
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर - O Z
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेगा। आज के दिन पति-पत्नी में प्रेम-भाव रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों के लिए राजकीय कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग- हल्का हरा
9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर- F P
आज नौकरी का योग बनता नजर आ रहा है। अगर सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप घर या कार खरीद सकते हैं। माता के आंख में परेशानी आ सकती है। जो आपको कुछ हद तक परेशान कर सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – काला
अंक- 9
जीवन मधुर भाव से परिपूर्ण रहेगा। आज के दिन प्रेम-संबंधों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं और खान-पान का पूरा आनंद लेंगे। मन शांत व प्रसन्न रहेगा। आज के दिन आपके उपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हल्का लाल