अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक -1
नाम अक्षरः– A, I, J ,Q, Y
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संगीत प्रेमियों के लिए उत्तम दिन है। शिक्षा से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए विवाह का योग बन रहा है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग –नीला
विज्ञापन
3 of 10
number 2
अंक -2
नाम अक्षरः B,K,R
आज छात्रों के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मूड थोड़ा रूमानी रहेगा। आपके जीवन में आज प्रेम प्रस्ताव भी आ सकते है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लाल
4 of 10
number
अंक -3
नाम अक्षरः - C,G,L,S
आज आपकी जमापूंजी में बढ़ोतरी होगी। शेयर सट्टे पर धन न लगाए। कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। सरकारी व्यक्ति से आज अनबन हो सकती है। किसी से विवाद या बहस न करें।
शुभ अंक - 28
शुभ रंग - हल्का लाल
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक -4
नाम अक्षरः D,M,T
दिखावे से बचनें की कोशिश करें। आज के दिन आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। कान के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं। साथी या प्रेमी से विचार न मिलने के कारण विवाद हो सकता है। खर्चे को कम करने का प्रयास करें। साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखनें की कोशिश करें।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- वॉइलेट
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक -5
नाम अक्षरः E,H,N,X
लघु उद्योगों में कार्य करने वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तम है। व्यापारी वर्ग को साझेदारी से उन्नति प्राप्त हो सकती है। अपनी त्वचा का ख्याल रखें। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित समस्या आपको तंग कर सकती है। स्वास्थ का ख्याल रखने की आवश्कता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- ऑरेंज
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक -6
नाम अक्षरः U,V,W
अतिरिक्त प्रेम संबंध आपके रिश्तों में कड़वाहट की स्थिति पैदा कर सकते हैं। आज छात्रों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। मधुमेह या मूत्र रोग होने की संभावना है। दिन भर भागम-भाग लगी रहेगी, लेकिन कुछ हासिल नहीं होगा। असमंजस की स्थिति में दिन व्यतीत होगा।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग- मस्टर्ड
8 of 10
number
अंक -7
नाम अक्षरः O,Z
परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। शराब से दूरी बनाकर रखें। भाग्यांक 7 वाले जातकों को आज के दिन ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सहकर्मी का सहयोग लें। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम संम्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग- क्रीम
9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षरः F, P
बैंकिंग कामर्स से जुड़ विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी से जुड़ी परीक्षा में सफल रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है, प्रसन्नता का दिन है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग- डार्क ब्लू
अंक -9
आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। नई डील या कान्ट्रैक्ट आपको मिल सकता हैं। भक्ति में आज आपका मन लगेगा। घरेलू और व्यावहारिक जीवन में बदलाव आ सकता है। सूझ-बूझ से सही निर्णय प्राप्त होंगे। आज आपके सारे विवाद हल हो सकते हैं।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- सफ़ेद