फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 28 जनवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Sun, 27 Jan 2019 03:47 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक-1 – 
नाम अक्षर A, I, J ,Q, Y
किसी घनिष्ट रिश्तेदार से मुलाकात होगी। आज आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं और आपको सम्मान भी मिल सकता है। परिवार में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। यदि आज आप धैर्य से कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक - 17, शुभ रंग-लाल 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक-2- 
नाम अक्षर- B,K,R

आज आप में सहन शक्ति की कमी रहेगी। आपकी कोई निंदा कर सकता है। विद्यार्थी नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। रिश्तों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। गणित पढ़ रहे विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। रिजल्ट अनुकूल आयेगा। 
शुभ अंक-10, शुभ रंग - जामुनी

4 of 10
number
अंक-3 
नाम अक्षर- C,G,L,S

आज आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से आनंन्द की कोई खबर मिलेगी। उसके साथ शाम अच्छी गुजरेगी। आप लोगों की उमीदों पर खरे उतरेंगे, बॉस या अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। 
शुभ अंक - 14,  शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक -4 
नाम अक्षर D,M,T

कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें। इस वक्त सही प्लानिंग आगे आपके भविष्य को सुखमय बनाएगी। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कला में रूचि है तो आपको मन पसंद नौकरी मिल सकती है। 
शुभ अंक- 3  शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक -5 
नाम अक्षर E,H,N,X

आज दिन सामान्य रहेगा। आप स्पष्टवादी व्यक्ति हैं। सलाह है अपने विचार सही तरीके से प्रस्तुत करें, अन्यथा माता-पिता के साथ बहस हो सकती है। आज खर्च ज्यादा कर सकते हैं। जो जातक विवाह करने में इच्छुक हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नए सम्बन्ध बन सकते हैं।
शुभ अंक -11, शुभ रंग-पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6 – 
नाम अक्षर U,V,W

आज खुशी का दिन है। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज लम्बी यात्रा पर जाने का योग है। स्वयं पर नियंत्रण रखें। मदिरा सेवन हानि का कारण बन सकती है। नये गहने कपड़े आदि पर खर्च ज्यादा होगा। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। 
शुभ अंक -15, शुभ रंग- खाकी

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7 – 
नाम – अक्षर O,Z

पत्नी या भाई से अनबन हो सकती है। कंप्यूटर क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों की नौकरी में तरक्की हो सकती है। जो जातक प्रेम विवाह करने के इच्छुक है। उनको अपने घरवालों की सहमति प्राप्त होगी। सट्टा, शेयर मार्किट पर धन व्यय न करें, हानि हो सकती। 
शुभ अंक – 9, शुभ रंग – केसरिया

9 of 10
number - फोटो : number
अंक -8  
नाम अक्षर F,P

विद्यार्थियों की शिक्षा में रूकावट आ सकती है। अगर आप वकील व ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, तो आज का दिन नौकरी के आवेदन के लिए उत्तम रहेगा। किसी नुकीली वस्तु से चोट लग सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आंखों की परेशानी बढ़ सकती है। 
शुभ अंक -32, शुभ रंग - हल्का पीला
 
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
अंक -9, 
आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। जमीन - जायदाद में आप निवेश कर सकते हैं। सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चने आ सकती हैं। रोजी-रोटी के उचित अवसर मिलेंगे। सतर्क रहें, किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। 
शुभ अंक - 6, शुभ रंग - फिरोजी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें