फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 27 जनवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Sat, 26 Jan 2019 06:36 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
 
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक – 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

आज उल्लास से भरा दिन रहेगा। अपने रिश्तेदारों से मेल मुलाकात व संपर्कों के मामले में आप आगे रहेंगें। मित्रों से पैसों का लेन-देन न करें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमियों की मन की मुराद पूरी होगी। आज का दिन उत्तम रहेगा। सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – स्लेटी 
 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक -2
नाम अक्षर - B K R

आज मांगलिक कार्यों पर खर्च के योग हैं। मन बेचैन रहेगा। आज प्रेमिका पर भी धन खर्च करेंगे। भावनाएं आप पर हावी रहेंगी। बेतुका खर्च करेंगें। वाहन सावधानी से चलाएं। शत्रुओं से सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं से खतरा है। तरक्की हो सकती है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – नीला

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर - C G L S

लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आप प्रयासरत रहेंगे। भौतिक और आर्थिक रूप से आप सम्पन्न रहेगें। आप बहुत ही खुशनुमा पल बिताएगें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद

 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर- D M T

व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर में निवेश कर सकते हैं। लाभ हो सकता है। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने से मानसिक शान्ति मिलेगी। रूके हए काम बनेंगे। प्रियतम के साथ संबन्ध मधुर बनेगें। मानसिक रूप से उत्तेजित रहेंगें। अपनी हरकतों पर संयम रखें।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – वायलेट
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E E H N X

धन संबंधी मामलों में निराशा हाथ लगेगी। आप व्यस्त रहेंगें और व्यस्तता के कारण जीवनसाथी के लिए समय नहीं निकाल पाएगें। निवेश में सावधानी जरूरी है। सरकारी मोर्चे पर आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी। आज अचानक कोई उपहार मिल सकता है। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – ब्राउन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक – 6
नाम अक्षर – E H N X

आज खुशी का दिन है। आप में कुछ लोगों का आज कार खरीदने का सपना साकार हो सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। धन का आवागमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जल्दबाजी में जोखिम भरे कदम न उठाएं। सही समय का इन्तजार करें। बच्चे को पढ़ाई में अच्छी उपलब्धि मिलेगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – क्रीम

8 of 10
number
अंक – 7
नाम अक्षर - O Z

धार्मिक कार्यों और मानवीय सेवा में आपका मन लगेगा। नकारात्मक विचार आपकी खुशियों को बर्बाद कर सकता है। लक्ष्य को प्राप्त करने का समय है। मेहनत कर अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। फुरसत के समय को जीवनसाथी या प्रेमी के साथ बिताएंगे, जो कि आपको रोमांचित करेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग - पीला

9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर – F P

मकर राशि वाले जातकों के लिये दिन उत्तम है लेकिन अपनी भावनाओं को काबू करें। किसी घरेलू कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। नेट पर चैटिंग करते समय सावधानी बरतें। वाहन वक्त पर धोखा दे सकता है। बेहतरी के लिए बदलाव पर विचार करेंगें। प्रमोशन हो सकता है। अनुकूल परिणाम प्राप्त करने का समय है।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
रूके हुए कार्य पूर्ण होंगें। यात्रा पर जा सकते हैं। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। कसरत, योगा कर सेहत ठीक रखें। सोशल मीडिया फेसबुक पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। साधनों में वृद्धि होगी। नई वस्तु की खरीदारी संभव है। मित्रों के साथ शाम का कार्यक्रम बनेगा।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें