अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक – 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज का दिन आपके लिए उल्लास से भरा दिन है। अपने रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात व संपर्कों के मामले में आप आगे रहेंगे। मित्रों से पैसों का लेन - देन न करें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमियों के मन की मुराद पूरी होगी। दिन आपके लिए उत्तम रहेगा।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – स्लेटी
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक -2
नाम अक्षर - B K R
आज आप व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर में निवेश कर सकते हैं, इससे आपको लाभ हो सकता है। गरीबों और जरूरतमंद की मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। रूके हए काम बनेंगे। प्रियतम के साथ संबंध मधुर बनेंगे। मानसिक रूप से उत्तेजित रहेंगे। अपने खर्चों पर संयम रखें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नीला
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर - C G L S
आज व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। भौतिक और आर्थिक रूप से आप सम्पन्न रहेगे। आप बहुत ही खुशनुमा पल बिताएंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर D M T
शुभ मांगलिक काम पर खर्च के योग हैं। मन बेचैन है। आज प्रेमिका पर खर्च करेंगे। भावना आप पर हावी रह सकती है। बेतुका खर्च करने से आपको आर्थिक हानि हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। शत्रुओं से सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं से आपको खतरा है। तरक्की हो सकती है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – वायलेट
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X
आज आप मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। जीवन में खुशियां दस्त्तक दे रही है | बॉस आपके काम से खुश होगा आप उसे इम्प्रेस कर लेंगे। लोगों के साथ संपर्क से लाभ मिलेगा । अपने करियर पर विशेष फोकस रहेगा। परिवार से सम्पत्ति बंटवारे या लेन-देन सम्बन्धी विवाद हो सकता। डाइट, पर ध्यान देने से फायदा होगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर-U V W
आज आप पूरे उत्साह से भरे रहेंगे। कोई नई खुश- खबरी अचानक प्राप्त हो सकती है। यात्रा से लाभ मिले सकता है। लम्बी दूरी की यात्रा हो सकती है। नए प्रेम सम्बन्ध बनेगे जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों में बाधा डाल सकती है। अपने बच्चों के साथ समय बितायेंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग– हरा
8 of 10
number
अंक – 7
नाम अक्षर - O Z
दिन आपके लिए उत्तम है, लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू रखें। किसी घरेलू कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। नेट चैटिंग करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्कता है। बेहतरी के लिए बदलाव पर विचार करें। आने वाले समय में प्रमोशन तय है। अनुकूल परिणाम प्राप्त करने का समय है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग - पीला
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P
सेहत खराब होने के कारण कोई अहम काम बीच में लटक सकता है। थोड़े से मेहनत के बाद नवीन कार्य के होने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में रोमांस आएगा। दूसरों की समस्या सहानुभूति के साथ निपटाएंगे। लोगों के साथ सम्पर्क के कारण रुके हुए काम बनेंगे।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नीला
अंक – 9
रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। कसरत आदि कर अपनी सेहत का ख्याल रखें। सोशल मीडिया फेसबुक पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। साधनों में
वृद्धि होगी। नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है। मित्रों के साथ शाम का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – पीला