फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 24 फरवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Sat, 23 Feb 2019 06:06 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

जीवन में पैसों की बढ़ोतरी होगी। परन्तु अपने खर्चों पर कन्ट्रोल करें, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। खुद पर नियंत्रण रखकर अपने  कार्य को करने की कोशिश करें। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग व प्रेम मिलेगा। आप परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाएंगे और परिवार का पूरा ध्यान रखेंगे।
शुभ अंक -9
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number 2
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

आज मन प्रसन्न रहेगा। आपके उम्मीद की किरण जाग सकती है। अपने करिश्माई आकर्षण का लाभ उठाएं। नौकरी से संबन्धित आपके कार्य पूरे होंगें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। छात्र–छात्राओं के लिए आज का दिन उत्तम दिन है।
शुभ अंक-14
शुभ रंग- पीला
 

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आज आपको सच्चाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मन स्वार्थी हो सकता है। जिससे आपकी प्रतिष्ठा व छवि दोनों ही धूमिल हो जाए। इन सबके बावजूद परिवार का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा।
शुभ अंक-15
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

निसंतान जातक को आज खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा लेकिन खुद पर नियंत्रण रखें। परिणाम अच्छे मिलेंगें। विद्या संबंधी कार्य कुछ गति पकड़ेंगे। पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन नॉर्मल है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

कार्यों में रूकावट आ सकती है। आय में कमी हो सकती है। आक्रोश से काम न लें। लापरवाही घातक हो सकती है। शारीरिक व मानसिक रूप से खुद को मध्यम महसूस करेंगे। अविवाहितों के सगाई की बात आगे बढ़ेगी।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

मन अशांत रहेगा। प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। पत्नी से अनबन हो सकती है।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – क्रीम

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज आप मेहनत खूब करेंगें लेकिन फल कम मिलेगा। पति-पत्नी में मतभेद बढ़ सकता है। आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य की ओर रहेगा। अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा बिलकुल न करें। स्वभाव में उतार चढ़ाव रहेगा। बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। 
शुभ अंक-  34
शुभ रंग – भूरा
 

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

आज मुश्किलों भरा दिन है। धन का व्यय ज्यादा होगा। आज आपका समय धार्मिक गतिविधियों में गुजरेगा। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है। ध्यान रखें बच्चों पर आपके झगड़े का असर पड़ सकता है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आप उत्साहित रहेंगें। नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम दिन है। धन का व्यय अधिक होगा। व्यवसाय में कठिनाई कम हो सकती है। आज के दिन आपको सरकार से लाभ मिल सकता है। यात्राओं में व्यस्तता की वजह से खर्च में इजाफा होगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें