फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 23 फरवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Fri, 22 Feb 2019 05:46 PM IST
Ayush Jha निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

आज का दिन आपके लिए शुभ है। प्रापर्टी की डील फाइनल हो सकती है। रोजमर्रा के कार्यों में समय बीतेगा। बॉस से शाबाशी मिलेगी। आपकी मेहनत का आज आपको लाभ मिलेगा। रूके काम शुरू होंगें। नए रिश्ते व प्रेम संबंध बन सकते हैं। नई योजना व विचारों पर अमल करने से पीछे न हटे।
शुभ अंक -10
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

आज आपका दिन प्रेम और आनंद से पूर्ण रहेगा। आज के दिन आप कार्य क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। पार्टी में खानपान का पूरा आनंद लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक-24
शुभ रंग- सिल्वर

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आज आप क्रोध पर काबू रखें, अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं के संसाधनों पर आपका ध्यान केंद्रित होगा। जीवनसाथी की तबीयत खराब हो सकती है। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आज सारी स्थितियां आपके विरूद्ध हो सकती हैं। जीवनशैली को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने की जरूरत है। कुछ खराब आदतों की वजह से रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी कमियों पर ध्यान देकर उन्हें सुधारनें की जरूरत है। विद्यार्थी कुछ नया सीखने की चाह रखेंगें। पेट संबंधी कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – ग्रे
 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

दिन आपके पक्ष में है। आज आप बिजनेस संबंधी बैंक लोन के लिए संपर्क कर सकते हैं। अपने अधिकारों की लड़ाई में आपकी जीत होगी। पिता के साथ अनबन हो सकती है। जरूरत है अपने अहम को कंट्रोल करने की।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – लेमन
 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आज आप बहुत अच्छे मूड में रहेंगे। ऊर्जा से लबरेज रहेंगे लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा जोश में कोई गलत फैसला न ले लें। बिना बात पर किसी से न उलझें। सेहत को लेकर आप सतर्क रहेंगें। योगा कसरत आदि में मन लगेगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग –पीला

 

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज व्यर्थ की बातों में किसी से न उलझें। राजनीति में सफलता मिल सकती है। विवाहित जोड़ों के लिए दिन सार्थक रहेगा। नए मित्र या प्रेम संबंध बन सकते हैं।
शुभ अंक-  27
शुभ रंग – क्रीम
 

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

हर चीज का आंकलन करना आपकी आदत है। अपने से अधीनस्थ कर्मचारियों का आप साथ देंगे। पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है। यात्रा के कारण प्रेमी से दूरियां बढ़ेंगी। पुत्र से विवाद हो सकता है।
शुभ अंक – 41
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
रियल एस्टेट में फायदा होने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक विद्यार्थी को अच्छी युनिवर्सिटी में दाखिला मिल सकता है। इंजीनियर—मैकेनिक्स के लिए दिन शानदार हो सकता है। बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें