फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 22 फरवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Thu, 21 Feb 2019 05:57 PM IST
Ayush Jha निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

समाज में अपनी जगह बनाने के लिए आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आप जो भी कार्य करेंगें। सब कुछ ठीक प्रकार से संपादित होगा। पत्नी के सहयोग की वजह से पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं तो उसे ठीक से इन्वेस्ट करें। नए विकल्प देखें। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – अल्ट्रा ग्रीन

 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

व्यापार जगत से जुड़े लोग यदि पार्टनरशिप में कार्य करना चाहते हैं, तो उनके लिए आज का दिन शुभ है। विशेष रूप से मनोरंजन विभाग से जुड़े लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद होगी। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होगें। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- डार्क ब्लू

 

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आज आप परिवार की जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। वाहन धयान से चलाएं, परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्चा हो सकता है। 
शुभ अंक - 34
शुभ रंग  – हरा

 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

परिवार की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान चाहने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण ले सकते हैं। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – लाल
 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

आज आप बुरे लोग व बुरी सोहबतों से दूर रहें। आफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, वह आपके विरूद्ध जा सकते हैं। सरकारी नौकरी के प्रस्ताव व अवसर मिलेंगें। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस अंक के व्यक्तियों को आज भाषण कला, इंटरव्यू में भाग लेने की ज्यादा संभावना है। 
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी 

 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आज आपको विद्रोहियों से सतर्क व सावधान रहना चाहिए। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबन्धित परेशानी सामने आएं। प्रेम—प्रसंग व सोशल नेटवर्किंग साइट्स से दूरी बना कर रखें। जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पिंक

 

8 of 10
number
अंक - 7, 
नाम अक्षर – O Z

प्रतियोगी परीक्षा, विभागीय परीक्षा का परिणाम अनुकूल आयेगा। रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। पारिवारिक सुख—शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है, तो आज वह पूरा होगा। 
शुभ अंक — 16
शुभ रंग – ब्राउन


 

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

परिवार के लिये आज आप इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, सोना—चांदी बहुमूल्य धातुएं आदि की खरीददारी कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंध निखरेगें। आपसी समझ बढे़गी। नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है। आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगें। 
शुभ अंक –3
शुभ रंग – पीला

 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
सुख संसाधनों में कमी आएगी। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मशीनरी आदि उपकरण खराब होने की वजह से कार्य में बाधा आ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण तनाव में आ सकते हैं। आज आपको  अपनी भावनाओं को काबू करने की जरूरत है। पारिवारिक दृष्टि से समय आपके साथ में है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें