फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 18 फरवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Sun, 17 Feb 2019 04:39 PM IST
Ayush Jha निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

जमीन-जायदाद संबन्धी क्रिया-कलाप में विलम्ब हो सकता है। आज आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनन्द लेगें। प्रेम संबंध आज विवाह के रिश्ते में बदल सकते हैं। अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

इस अंक के व्यक्तियों का स्वभाव शील एवं नरम होता है। भावना में बह कर कोई निर्णय न लें। आपकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रुचि आपको प्रसंशा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग-  काला 

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

बच्चों का परीक्षा परिणाम अच्छा हो सकता है। पुराने रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे। सोशल मीडिया में समय व्यतीत होगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादी शुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं।शुभ अंक-17
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो वह पूरा होगा। ब्लड प्रेशर या  ब्लड इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। परिवार में अशांति रह सकती है। माता और भाई से झगड़े की आशंका है। आज के दिन संयम से काम लें। व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। संकट के समय में दोस्त मददगार साबित होगा। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – सफेद 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

आज खान-पान का विशेष ध्यान रखें। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें नहीं तो उदर विकार व एसिडिटी का खतरा हो सकता है। पति-पत्नी में आपसी मतभेद व मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी आएगी। 
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – ब्राउन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। बुखार हो सकता है। आपकी आधुनिक विचारधारा आपके लिए नए संयोग लाएगी। कंप्यूटर, इंटरनेट, सोशल मीडिया आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग -  काला

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आप दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं। काम को पूरा करके ही दम लेगें। आज आपको परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
शुभ अंक 12
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

आज आप कोई नया काम, कला या हुनर सीख सकते हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज का दिन अत्यंत जोश से भरा है। आज इस राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ है। आज आपके सभी काम मोबाइल से ही बन जाएंगे। नए दोस्तों से मुलाकात आपके मन को हल्का करेगी। कंप्यूटर से जुड़े जातकों को कार्य की नई दिशा मिलेगी। आज लम्बी यात्रा पर जाने का भी योग है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें