फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 17 फरवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Sat, 16 Feb 2019 03:41 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A । J Q Y

आज आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आएंगी, लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें सम्भाल लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम सफलता प्रदान करेगा। विवाह के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

आज मन विचलित है। आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। शिक्षा में रूकावट आ सकती है। जिसके कारण परिवार में अशांति फैल सकती है। आज आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने हमसफर के साथ शाम का कार्यक्रम बनेगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- क्रीम
 

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

उच्च शिक्षा के लिए आवेदन भरने का आज दिन शुभ है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। विवाह के रिश्ते के लिए उत्तम दिन है। आज परिवार के साथ छोटी यात्राएं कर सकते हैं।
शुभ अंक-15
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आपके अटके कार्य आज पूर्ण हो सकती हैं। संपत्ति से संबन्धित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज मौज-मस्ती नहीं कर पाएंगें। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रखें रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं। 
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – काला 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

सरकारी नौकरी वालों का ट्रांस्फर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जाएगा। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आज उल्लास भरा दिन है। प्रेम और रोमांस के साथ दिन बीतेगा। जीवनसाथी का साथ आपके रिश्ते को मधुर बना देगा। वाहन या घर खरीद सकते हैं। रूके काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – पिंक

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज आपका मन सातवें आसमान पर है। प्रियजन से जो उम्मीदें लगाए हो वह पूरी होगी। विदेश यात्रा पर जाने और नए संबंध बनाने के योग हैं। आज आप चर्चा में रहेगें। कोर्ट से संबन्धित मामले एवं सरकारी कार्यों में आपको विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक 8
शुभ रंग – ग्रे

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले बेचैन करेंगे। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा। परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
दिन बहुत महत्वपूर्ण होगा। आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। साहित्य एवं संगीत में रुचि अधिक होगी। सरकारी महकमे पर कार्य करने वाले जातक का प्रमोशन हो सकता है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नांरगी 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें